Connect with us

झाबुआ

श्रीराधाकृष्ण सरकार पर मनाया गया राधाष्टमी उत्सव*

Published

on

*
नगर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा चौक पर स्थित अति प्राचीन श्रीराधाकृष्ण सरकार मंदिर पर मनाया राधाष्टमी जन्मोत्सव मंदिर के मंहत अजय बैरागी मनीष बैरागी ने बताया
वैष्णव परंपरा से जुड़े लोगों द्वारा भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी यानि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की प्रिय सखी राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है.  राधा अष्टमी के व्रत और पूजन करने पर व्यक्ति को राधा और कृष्ण दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है  मंहत मनीष बैरागी ने बताया आज प्रातः श्री राधारानी का पंचामृत अभिषेक किया गया तत्पश्चात वृंदावन धाम से लाई गई आकर्षक पोशाक से अदभुत श्रृंगार किया गया दोपहर बारह बजे जन्मोत्सव कि महाआरती की गई आरती के पश्चात भोग प्रसादी का वितरण किया गया श्री बैरागी ने यह भी बताया कि राधा अष्टमी के दिन किसी सुहागिन महिला को अन्न, धन और वस्त्र आदि देने या फिर भोजन कराने का अत्यंत ही पुण्यफल माना गया है!हिंदू मान्यता के अनुसार राधा अष्टमी के दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ राधा रानी और श्री कृष्ण की पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं. मान्यता है कि राधा अष्टमी व्रत के शुभ फल से व्यक्ति का दांपत्य जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है. वहीं कुंआरी कन्याओं को इस व्रत के पुण्यफल से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है|
श्री राधाष्टमी जन्मोत्सव को सफल बनाने में मंहतअजय बैरागी मनीष बैरागी, श्रीमती देविका बैरागी, श्रीमती कविता बैरागी, श्रीमती निशा बैरागी, सुश्री मनीषा बेन जोशी सुरेश ठकराल का सराहनीय सहयोग रहा |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!