Connect with us

झाबुआ

युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ द्वारा जीएसटी सेमिनार का आयोजन

Published

on


व्यापारियों को मिलेगी जीएसटी के नवीनतम प्रावधानों की जानकारी, इंदौर से आएंगे विशेषज्ञ सी.ए. कृष्णा गर्ग

झाबुआ। बदलते व्यापारिक परिवेश और जीएसटी कानून में हो रहे संशोधनों को ध्यान में रखते हुए युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ द्वारा एक महत्वपूर्ण जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी रविवार, 21 सितम्बर 2025 को शाम बजे से 9 बजे तक शगुन गार्डन, झाबुआ में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट सी.ए. श्री कृष्णा जी गर्ग (इंदौर) शिरकत करेंगे। वे व्यापारियों को जीएसटी के नवीनतम प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव और उनसे मिलने वाले अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

युवा व्यापारी एसोसिएशन का कहना है कि व्यापार में सफलता के लिए समय-समय पर बदलते कानूनों और नियमों की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है, जिससे व्यापारी अपने व्यापार को सुरक्षित व लाभकारी बना सकें।

इस अवसर पर जिलेभर के व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का मानना है कि यह कार्यक्रम व्यापार जगत के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!