Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बस स्‍टेण्‍ड के आस पास अतिक्रमण मुक्‍त करने के दिए निर्देश

Published

on



आलीराजपुर 26 सितंबर 2025 । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्‍यक्षता में  सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 के अतंर्गत सड़क दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग करने एवं सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए गठित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्‍ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुई । इस बैठक में जिले में  ओवरलोडिंग की समस्या, , पार्किग समस्या , सड़क संकेतक की उपलब्धता के विषय आदि विषयों पर चर्चा की गई । जिससे दुर्घटनाओं  को कम किया जा सके ।

इस दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अलीराजपुर , जोबट , चंद्रशेखर आजाद नगर एवं नानपुर में बस स्‍टैण्‍ड के आस पास काफी अतिक्रमण किया गया जिससे बस एवं अन्य वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती है साथ ही दिन में नगर वासियों को जाम का सामना करना पडता है सभी स्थानों को अतिक्रमण मुक्‍त करें या चालानी कार्यवाही करें उन्हें अंतिम चेतावनी देवे । उन्‍होने छकतला फुलमाल रोड पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जिससे गति पर रोक लगाई जा सके और भविष्‍य में दुर्घटना से बचाया जा सके ।

इस दौरान उन्होंने नगर पालिका एवं पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि अलीराजपुर हाट वाले दिन पशु हाट को राक्‍शा नदी के किनारे लगाने के निर्देश दिए जिससे शहर में आवाजाही में परेशानी न हो । इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि igot कर्मयोगी पर रोड सेफ्टी मॉड्यूल पर प्रशिक्षण लेने को कहा साथ ही हिट एंड रन के 5 प्रकरणों पर तीव्र  कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही शहरी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था का दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए । इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया , जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती  कृतिका मोहटा सहित आरटीओ  , शिक्षा , स्वास्थ्य , पीडब्ल्यूडी , नगर पालिका एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!