Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में गुंडे-बदमाशों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — “ऑपरेशन प्रहार” में 22 आरोपी गिरफ्तार

Published

on



झाबुआ, 9 नवम्बर 2025।
अपराध पर नकेल कसने और जिले में शांति–सुरक्षा बनाए रखने के लिए झाबुआ पुलिस ने शनिवार रात एक बार फिर “ऑपरेशन प्रहार” चलाया। पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन में पूरी रात सघन कोम्बिंग गश्त अभियान संचालित हुआ, जिसमें जिलेभर में गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और निगरानी बदमाशों पर कार्रवाई की गई।

अभियान में कुल 6 राजपत्रित अधिकारी और लगभग 350 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दबिश देकर  22 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 19 गिरफ्तारी वारंटी और 03 स्थायी वारंटी शामिल हैं। इसके साथ ही 13 संपत्ति संबंधी प्रकरणों की जांच, 106 गुंडा चेक तथा 84 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।

स्थायी वारंटियों में शामिल आरोपी:

1. शंकर पिता रायसिंह मानावत, निवासी गोठानिया, पेटलावद


2. सुल्तान पिता विष्णु मुणिया, निवासी अमरहोली, पेटलावद


3. मांगीलाल पिता गमीर ताड़, निवासी छायन खुर्द, पेटलावद



गिरफ्तारी वारंटी में शामिल प्रमुख आरोपी:
शंकर रायसिंह नानावत (गोठानिया खुर्द), पन्नालाल गामड (मेघनगर), विजय डामोर (नवागांव), लखन देवाड़ा, बादल देवाड़ा (मेघनगर), कन्हैया डामोर, संजय डामोर (बावड़ी माफी), पप्पू डामोर (डूमपाड़ा), आर्टिन बसोड (झाबुआ), पेमा डामोर (कयडावद), विनोद भूरिया (ऊडवा), गगन अमलीयार (सुआपाठ), लच्छू डामोर (पलाशडोर), सुनील खड़ (पीपलादेवर), बदहींग कटारा, दिनेश डामोर (पांचखेरिया), बालू डामोर (झोसली), राकेश डामोर (मदरानी) और दुला भूरिया (उमरदरा)।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने रातभर जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की पहचान, घर-घर तलाशी, बदमाशों की गतिविधियों की निगरानी और वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि झाबुआ जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

> “पुलिस का यह अभियान जनता की सुरक्षा और अपराधमुक्त समाज की दिशा में एक ठोस कदम है।”

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!