Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाए – रामा ब्लॉक में दलाल अज्जू किस ठेकेदार के साथ मिलकर विभिन्न स्कूलों में बर्तन सप्लाई की योजना बना रहा है….?

Published

on

झाबुआ – जिले में कर्मचारी की मनमानी का आलम यह है कि यह सरकारी नौकरी करते करते अपने रिश्तेदार और मित्रों के माध्यम से कब सप्लायर बन जाते हैं पता ही नहीं चलता।  और दलाली करते हुए सप्लायर बनकर शासन को चूना लगाने में व्यस्त रहते है कुछ ऐसा ही रामा ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी अज्जू की तानाशाही के बाद पता चला कि यह सरकारी नौकर बहुत ही कम समय में सप्लायर बन गया है।

जानकारी अनुसार रामा ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय में अज्जू नाम का दलाल सरकारी नौकर के साथ अपने रिश्तेदार और मित्रो की फर्म के माध्यम से सप्लायर बन गया है। सूचना के अधिकार अधिनियम से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2024-25 रामा विकासखंड के जनशिक्षा केन्द्र रोटला अंतर्गत विभिन्न शासकीय स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों अंतर्गत सामग्री की खरीदी अज्जू के रिश्तेदार की फर्म से खरीदी की गई थी। साथ ही कई सामग्री बाजार भाव से अधिक दामों में खरीदी कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। कई सामग्री तो इस संकुल अंतर्गत कम दरों पर अन्य फर्म से खरीदी गई। वही सामग्री अज्जू के रिश्तेदार की फर्म से अधिक दामों में खरीदी गई थी । वही सूत्रों का कहना है कि विगत दिनों ही इस दलाल अज्जू ने रामा विकासखण्ड की विभिन्न स्कूलों में रीपेयरीग कार्य हेतु सीमेंट भी राजगढ़ के अपने मित्र की दुकान से सप्लाई की है जो कि धार जिले में आता है । और सूत्रों का यह भी कहना है कि कई शासकीय स्कूल संचालक को रीपयरीग या अन्य निर्माण कार्य हेतु सीमेंट , इस राजगढ़ की फर्म से खरीदने के लिए दबाव भी बना रहा है वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि हाल ही में रामा ब्लॉक के विभिन्न माध्यमिक और प्राथमिक शाला में बर्तन सप्लाई की योजना भी इस दलाल द्वारा बनाई जा रही है सूत्रों का यह भी कहना है कि यह दलाल अपने किसी मित्र की फर्म से बर्तन सप्लाई करने की योजना पर काम कर रहा है और करीब 20 – 25 हजार रुपए तक की बर्तन खरीदे जाना है । सूत्रों का यह भी कहना है कि संभवतः इन शासकीय स्कूल में आधी सामग्री ही सप्लाई करने की योजना बनाई जा रही है या फिर यह बर्तन बाजार भाव से दुगुने दर पर सप्लाई करने की योजना बनाई जा रही है । खैर आने वाले समय में पता चलेगा कि यह दलाल कौन कौन सी माध्यमिक और प्राथमिक शाला में बर्तन सप्लाई कर रहा है और किस दर पर । यह भी जांच का विषय है कि अज्जू अकेला दलाली कर रहा है या कोई और भी शासकीय कर्मचारी शामिल है । प्रश्न यह है कि भाजपा के राज़ में इस तरह के दलाल सक्रिय होकर कार्य कर रहे है और शासन को चूना लगाने में व्यस्त रहते हैं ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!