श्री राजेन्द्र सूरीजी मसा द्वारा प्रतिष्ठित मप्र के एकमात्र बावन जिनालय में ही दादा गुरूदेव के 421 चित्रों की सुंदर भव्य चित्र प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन मुनिराज एवं साध्वीश्री ने प्रवचन में दादा गुरूदेव के जन्म एवं जीवन का बताया वृतांत झाबुआ। प्रातः स्मरणीय विश्व वंदनीय परम् पूज्य दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा की 200वीं जन्म शताब्दी महा-महोत्सव निमित्त दादा गुरूदेव के 421 चित्रों की सुंदर एवं भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 9 दिसंबर, मंगलवार सुबह दादा गुरूदेव द्वारा ही प्रतिष्ठित प्रदेश के एकमात्र श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में मुनिराज एवं साध्वीश्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरूदेव के वाहन के राजवाड़ा पहुंचने पर शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। मुनिराज एवं साध्वीश्री ने प्रवचन में विश्व वंदनीय दादा गुरूदेव के जन्म शताब्दी एवं जीवन वृतांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। जानकारी देते हुए श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल ने बताया कि परम् पूज्य मुनिराज श्री लाभेश विजयजी मसा एवं श्री ललितेश विजयजी मसा की पावन प्रेरणा से पूज्य मुनिराज श्री पुष्पेन्द्र विजयजी मसा ‘पराग’, श्री रूपेन्द्रविजयजी मसा एवं श्री जीतचन्द्र विजयजी मसा तथा परम् पूज्य साध्वी पुष्पाश्रीजी मसा की सुशिष्या पूज्य साध्वी रत्नरेखाश्रीजी आदि ठाणा-3 की निश्रा में विश्व पूज्य दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा की 200वीं जन्म शताब्दी महा-महोत्सव अंतर्गत दादा गुरूदेव के श्रावक-श्राविकाओं के स्व-हस्त निर्मित 421 चित्रों की भव्य प्रदर्शनी जैन तीर्थ बावन जिनालय के पोषध शाला भवन में सजाए जाने हेतु सुबह करीब 8.30 बजे पूज्य गुरूदेव का वाहन राजवाड़ा पहुंचा। यहां श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा रथ की आगवानी की गई। पश्चात् राजवाड़ा से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूज्य मुनिराजत्रय के साथ साध्वीश्री आदि ठाणा-3 की निश्रा में शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। यह शोभायात्रा धार्मिक वातावरण के बीच राजवाड़ा से नेहरू मार्ग, आजाद चौक, बाबेल चौराहा, थांदला गेट, रूनवाल बाजार, राधाकृष्ण मार्ग, राजवाड़ा, लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए बावन जिनालय पहुंची। प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया यहां पूज्य मुनिराजत्रय, साध्वीश्री आदि ठाणा-3 द्वारा दादा गुरूदेव के दर्शन-वंदन के साथ दादा गुरूदेव की हस्त निर्मित 451 चित्रों की भव्य प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बाद दादा गुरूदेव की पूजन एवं आरती का आयोजन हुआ। पश्चात् धर्मसभा का आयोजन रखया गया। जिसमें पूज्य मुनिराज ने मंगलाचरण करवाया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक निखिल भंडारी ने किया एवं श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता ने दादा गुरूदेव की भव्य चित्र प्रदर्शनी के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित समाजजनों के समक्ष प्रस्तुत की। दादा गुरूदेव के जन्म शताब्दी महोत्सव पर संक्षिप्त विचार श्री संघ के वरिष्ठ यशवंत भंडारी ने व्यक्त किए। दादा गुरूदेव सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत और मार्गदर्शक है प्रवचन में पूज्य मुनिराज श्री पुष्पेन्द्रविजयजी मसा ‘पराग’ ने बताया कि वर्तमान में आगम ही हमारे पथ प्रदर्शक है। प्रभु महावीर स्वामी का शासन आज भी निरंतर है एवं आचार्य, भगवंत निर्देशक के रूप में क्रियाशील है। दादा गुरूदेव श्री राजेन्द्र सूरीजी मसा सभी के प्रेरणा स्त्रोत और मार्गदर्शक है। आपका जन्म एवं संपूर्ण जीवन समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा। साध्वी रत्नरेखा श्रीजी मसा ने दादा गुरूदेव के जीवन परिचय से अवगत करवाया। पूज्य मुनिराज रूपेन्द्रविजयजी मसा ने दादा गुरूदेव की चित्र प्रदर्शनी के संबंध में बताया कि वर्ष 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 451 चित्रों में से सुंदर 421 चित्रों का चयन किया गया, जो आज शहवासियों के दर्शनाथ रखे गए है। यह प्रदर्शनी बावन जिनालय स्थित श्री राजेन्द्र सूरी पोषध शाला भवन में सुबह 10 से रात 8.30 बजे समाजजनों एवं गुरू भक्तों के दर्शनार्थ लगी रहेगी। बाद यहां से गुजरात राज्य की ओर प्रस्थान करेगी। कांतिलाल नाहटा का किया गया बहुमान आगामी पौष दशम के पुनित अवसर पर श्री गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में समाजजनों से शामिल होने हेतु मंदिर ट्रस्टी अशोक सकलेचा द्वारा आग्रह किया गया। धर्मसभा पश्चात् दोपहर में समाजजनों के लिए नवकारसी का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य लाभार्थी स्व. मनोरमादेवी सरदारमल नाहटा की पुण्य स्मृति में विनोद, संजय, अजय, अमन नाहटा परिवार एवं शर्मिष्ठादेवी केशरीमल रांका र झाबुआ-पारा परिवार रहा। इस अवसर पर पूज्य मुनिराज श्री ललितेश विजयजी के सांसारिक पिता कांतिलाल नाहटा का बहुमान श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता, नवकारसी के लाभार्थी विनोद नाहटा, श्री रांका परिवार एवं वरिष्ठ श्रावक अशोक कटारिया, मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल आदि द्वारा किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक निखिल भंडारी, कमलेश कोठारी, पंकज दयड़ा, जयेश संघवी, प्रतीक मुथा, विनोद नाहटा आदि रहे। संपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अंत में आभार श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता ने माना।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।