झाबुआ
महिला मोर्चा झाबुआ के राणापुर ग्रामीण क्षेत्र में किया जी एस डामोर के पक्ष में जनसपंर्क* *महिला सम्मान एवं विकास का वट व्रक्ष है भारतीय जनता पार्टीजिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया*
-
झाबुआ11 months agoशिवदयाल सिंह गुर्जर होंगे झाबुआ के नए एसपी
-
झाबुआ5 years ago05 लाख की चोरी करने वाला बाबा के भेष में आया आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”
-
झाबुआ7 years ago
बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका द्वारा दिया गया सूचना पत्र …….. ………. वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी…
-
झाबुआ4 years agoतेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का महाप्रयाण……
-
झाबुआ5 years agoश्रीमती अंजु शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
-
झाबुआ8 years agoजिला परिवहन कार्यालय झाबुआ की कहानी ========!!!!!!!!चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं यह दलाल
-
झाबुआ5 years agoमोनिका नितेश कोठारी का मासक्षमण तप (31 उपवास) 3 अक्टूंबर को पूर्ण , 4 को पारणा…।
-
झाबुआ5 years agoपंचायत चुनाव के फॉर्म जारी किए निर्वाचन आयोग


इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम रहने वाली है। इसी क्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अधयक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने बताया कि आने वाले इन 10 दिनों में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक आदरणीय नरेंद्र मोदी ,हेमा मालिनी सुषमा स्वराज ,स्मृति ईरानी और योगी आदित्यनाथ,उमा भारती जी तीनों विधानसभाओं में अपनी सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसके लिए झाबुआ जिले के आदरणीय भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जी शर्मा ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी है। उक्त सभाओ को सफल बनाने हेतु श्रीमती भानपुरिया द्वारा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों 18 मंडलों के अध्यक्षों की बैठक के लेना प्रारंभ कर दी । बैठकों में बुथ को मजबूत बनाने के साथ-साथ उक्त सभाओं को भी अधिक से अधिक भीड़ लाने का प्रयास महिला मोर्चा की बहनों द्वारा किया जा रहा है ।इसके बाद आगामी दिनों में उज्जवला की रसोई और उज्ज्वला की चाय कार्यक्रम में शामिल भी जनसपंर्क के दौरान किए जावेगे।*महिला मोर्चा ने राणापुर ग्रामीण क्षेत्रों में किया तूफानी जनसंपर्क*
राणापुर ग्रामीण के छागोला,खेड़ा, अधारवड,भूतखेडि, चरेल,फलिया फलिया महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ शिक्षित और ईमानदार उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर के पक्ष में 28 नवंबर को मतदान करने की अपील घर घर जाकर महिला मोर्चा की बहनों द्वारा की जा रही है ग्राम फलाना में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती भोजपुरिया ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा चौथी बार सरकार बनाने लिए पूरी तरह से तैयार है।महिला मोर्चा झाबुआ पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा सरकार को जनता समर्थन दे रही है। मध्य प्रदेश के साथ झाबुआ जिले में भी भाजपा महिला मोर्चा संगठन को बढ़ाने प्रयास कर रही है। केंद्र के साथ राज्य में भी सशक्तिकरण की योजना बनाई है।
उज्ज्वला योजना से करोड़ बहने खुश है। पीएम ने बहनों को आँसू को देखा है और देश की महिलाओं के आँसू को पोछने का काम किया।महिलाओं के लिये प्रसव अवकाश बढ़ाया है। और भी कई भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के विकास की घटनाओं के साथ महिला मोर्चा ने कमर कस भारतीय जनता पार्टी के ढांचे को मजबूत करने का कार्य प्रारंभ कर दिया राणापुर ग्रामीण के इस जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया झाबुआ महिला मोर्चा के जिला महामंत्री कुंता सोनी ,राधा वसुनिया ,राणापुर मंडल अध्यक्ष ज्योति जोशी ,भाजपा नेत्री सुश्री नैना एवं राणापुर ग्रामीण के मंडल महामंत्री सरदार सिंह वसुनिया सहित बड़ी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनसंपर्क में उपस्थित रहे।