Connect with us

झाबुआ

महिला सम्मान एवं विकास का वट व्रक्ष है भाजपा महिला मोर्चा -जिलाअध्यक्ष आरती भानपुरिया’

Published

on

महिला मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्र में किया जी एस डामोर के पक्ष में जनसपंर्क’

’महिला सम्मान एवं विकास का वट व्रक्ष है भारतीय जनता पार्टी -जिलाअध्यक्ष आरती भानपुरिया’
झाबुआ। विधानसभा की पेटलावद ,थांदला एवं झाबुआ विधानसभा में बीजेपी लगातार चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम रहने वाली है। इसी क्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अधयक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने बताया कि आने वाले इन 10 दिनों में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ,हेमा मालिनी सुषमा स्वराज ,स्मृति ईरानी और योगी आदित्यनाथ,उमा भारती तीनों विधानसभाओं में अपनी सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसके लिए झाबुआ जिले के भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी है। उक्त सभाओ को सफल बनाने हेतु श्रीमती भानपुरिया द्वारा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों 18 मंडलों के अध्यक्षों की बैठक के लेना प्रारंभ कर दी । बैठकों में बुथ को मजबूत बनाने के साथ-साथ उक्त सभाओं को भी अधिक से अधिक भीड़ लाने का प्रयास महिला मोर्चा की बहनों द्वारा किया जा रहा है ।इसके बाद आगामी दिनों में उज्जवला की रसोई और उज्ज्वला की चाय कार्यक्रम में शामिल भी जनसपंर्क के दौरान किए जावेगे।
’महिला मोर्चा ने राणापुर ग्रामीण क्षेत्रों में किया तूफानी जनसंपर्क’
राणापुर ग्रामीण के छागोला,खेड़ा, अधंारवड,भूतखेडि, चरेल,फलिया फलिया महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ शिक्षित और ईमानदार उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर के पक्ष में 28 नवंबर को मतदान करने की अपील घर घर जाकर महिला मोर्चा की बहनों द्वारा की जा रही है ग्राम फलाना में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती भानपुरिया ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा चौथी बार सरकार बनाने लिए पूरी तरह से तैयार है।महिला मोर्चा झाबुआ पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा सरकार को जनता समर्थन दे रही है। मध्य प्रदेश के साथ झाबुआ जिले में भी भाजपा महिला मोर्चा संगठन को बढ़ाने प्रयास कर रही है। केंद्र के साथ राज्य में भी सशक्तिकरण की योजना बनाई है। उज्ज्वला योजना से करोड़ बहने खुश है। पीएम ने बहनों को आँसू को देखा है और देश की महिलाओं के आँसू को पोछने का काम किया।महिलाओं के लिये प्रसव अवकाश बढ़ाया है। और भी कई भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के विकास की घटनाओं के साथ महिला मोर्चा ने कमर कस भारतीय जनता पार्टी के ढांचे को मजबूत करने का कार्य प्रारंभ कर दिया राणापुर ग्रामीण के इस जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया झाबुआ महिला मोर्चा के जिला महामंत्री कुंता सोनी ,राधा वसुनिया ,राणापुर मंडल अध्यक्ष ज्योति जोशी ,भाजपा नेत्री सुश्री नैना एवं राणापुर ग्रामीण के मंडल महामंत्री सरदार सिंह वसुनिया सहित बड़ी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनसंपर्क में उपस्थित रहे।

———————————————-

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

भारत का एक सरकारी स्कूल विश्व के टॉप- 3 स्कूल में शामिल सीएम राइस स्कूल के नवाचार अनुकरणीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

झाबुआ16 hours ago

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही*****जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल

बड़वानी16 hours ago

जशन ए शाने रिसालत कान्फ्रेंस 24 को

झाबुआ17 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

थांदला17 hours ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दशहरा मैदान थांदला में मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता शपथ संपन्न की गई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!