Connect with us

झाबुआ

युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ की वर्ष 2026 की प्रथम कोर कमेटी बैठक संपन्न हुई जिसमे सदस्यता अभियान, स्टिकर अभियान एवं मेगा स्वास्थ्य शिविर पर बनी सहमति

Published

on




झाबुआ।
युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से नए युवाओं एवं व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही, वर्तमान सभी सदस्यों के प्रतिष्ठानों पर “सदस्य – युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ” का स्टिकर लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया, ताकि संगठन की पहचान और मजबूती को बढ़ावा मिल सके।
इसके अतिरिक्त, व्यापारी वर्ग एवं उनके परिवारजनों के हित में एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। यह शिविर मेदांता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के सहयोग से
दिनांक 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को
मंगल भवन, रूनवाल बाजार, झाबुआ में आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी कोर कमेटी सदस्य अतिशय देशलहरा,दीपक कटारिया,कार्तिक नीमा,अब्बासी बोहरा,बुरहान बाग़ीचवाला, रितेश रुनवाल,गौरव रुनवाल,अर्पित कटकनी ने इन सभी प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ निरंतर व्यापारी वर्ग एवं समाज के हित में कार्य करता रहेगा और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।अंत में आभार निहिर बरडिया ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!