Connect with us

झाबुआ

हिन्दू विश्व की सबसे शक्ति है, हम सभी को एकजुट होकर सनातन धर्म का पताका पूरे विश्व मंे लहराना है -ः महंत रामेश्वरगिरीजी महाराज

Published

on


सनातन धर्म अति प्राचीन धर्म होकर इसकी शाखाएं मजबूत और शक्तिशाली है: आरएसएस विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडे
बुनियादी हाईस्कूल मैदान में महाराणा प्रताप बस्ती का भव्य हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन
झाबुआ। शहर के बुनियादी हाईस्कूल प्रांगण में सर्व हिन्दू समाज द्वारा 10 जनवरी, शनिवार शाम 5 बजे से महाराणा प्रताप बस्ती का भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में श्री श्रृंगेश्वर धाम झकनावदा के महंत श्री रामेश्वरगिरीजी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी झरबड़े एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज भाटी मंचासीन रहे।
प्रारंभ में प्रवेश द्वार पर सभी आंगतुकों का नन्हीं बालिका द्वारा तिलक किया गया। आयोजनस्थल को देश के महापुरूषों एवं जननायकों की तस्वीरों और सुंदर लेखनों से सजाया गया। सुंदर मंच निर्माण के साथ भव्य बैठक व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप बस्ती के हिन्दू समाज के सभी महिला-पुरूष, युवा, बच्चें एवं बुजुर्ग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें सिद्धेश्वर कॉलोनी, टीचर्स, न्यू टीचर्स कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, लक्ष्मीनगर कॉलोनी, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, एलआईसी कॉलोनी, अयोध्या बस्ती, रोहीदास मार्ग, पॉवर हाउस रोड़ आदि क्षेत्रों से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पूरा आयोजन गरिमा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। आयोजन स्थल एवं मार्ग को केसरिया ध्वजों से सजाया गया। सम्मेलन में प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एवं अतिथि परिचय गजेन्द्रसिंह चंद्रावत ने दिया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के सह-संयोजक पं. मोहित पुरोहित ने दिया।
सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में लहाराना है
अपने उद्बोधन में श्री श्रृंगेश्वर धाम झकनावदा के महंत रामेश्वर गिरीजी महाराज ने कहा कि हिन्दू विश्व की सबसे शक्ति है। हम सभी सनातनीयों को एकजुट होकर सनातन धर्म का पताका पूरे विश्व में लहराना है। आपने उपस्थित सभीजनों से भगवान श्रीराम एवं भारत माता और वंदे मातरम् के सामूहिक जयघोष लगाते हुए पूरे माहौल को धर्ममय किया गया। आरएसएस के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडे ने बौद्धिक देते हुए बताया कि सनातन धर्म अति प्राचीन धर्म होकर इसकी जड़े अत्यधिक मजबूत और शक्तिशाली है। हमे जाति, समाज में नहीं बंटते हुए अपने धर्म के लिए कार्य करना है और जरूरत पड़े तो अपने प्राणों की आहूति भी सनातन धर्म और भारत माता की रक्षा के लिए देने को तैयार रहना है।
सामूहिक भोज का हुआ आयोजन
उक्त हिन्दू सम्मेलन करीब डेढ़ घंटे तक चला। अंत में आभार कार्यक्रम संयोजक मनोज भाटी ने मानते हुए उपस्थित सभीजनों को सनातन धर्म के महत्व और सनातन संस्कृति एवं परपंरा से रूबरू करवाया गया। कार्यक्रम पश्चात् सभी के लिए सामूहिक सहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराणा बस्ती के सर्व हिन्दू समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!