Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में 18 जनवरी, रविवार को महावीर बस्ती के समस्त प्रतिष्ठान रहेंगे बंद किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलेगा

Published

on



झाबुआ। शहर में महावीर बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी, रविवार को राजवाड़ा पर आयोजित हागा। हिन्दू सम्मेलन को वृहद रूप से आयोजित करने के लिए 15 जनवरी, गुरुवार को स्थानीय पैलेस गार्डन में बैठक आयेाजित हुई। जिसमें हिंदू सम्मेलन को भव्य रूप देने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।
जानकारी देते हुए महावीर बस्ती हिन्दू सम्मेलन के मीडिया प्रभारीयोगेन्द्र नाहर ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए 15 समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। सर्व हिंदू समाज के आदित्य वाजपेयी ने डिस्पोजल का उपयोग निषेध करने का सुझाव दिया। वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके त्रिवेदी, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर एवं महावीर बस्ती हिंदू सम्मेलन उत्सव समिति संयोजक ने कार्यक्रम के  दिन 18 जनवरी, रविवार शाम 4र बजे से महावीर बस्ती के समस्त प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखने एवं रविवार को ही महावीर बस्ती के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाने का अनुरोध किया।  समाजसेवी अजय रामावत ने प्रत्येक व्यक्ति से बिना किसी दबाव के तन, मन, धन से सहयोग करने का सुझाव दिया। इसी प्रकार उल्लास जैन, अश्विन शर्मा, मातृ शक्ति शिवानी, संतोष गेहलोत, भावेश, पं. कुशवाहा आदि ने सकारात्मक सुझाव दिए, जिन्हें समिति द्वारा अमल करने का आश्वासन दिया गया। महावीर बस्ती हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह-कार्यवाहक आकाश चौहान एवं मुख्य अतिथि स्वामी श्री भारतानंद सरस्वती पालघर महाराष्ट्र रहेंगे। पं. प्रकाशचन्द्र त्रिवेदी द्वारा शानदार गीत की प्रस्तुति दी गई।
विभिन्न समितियां बनाई गई
सर्व हिंदू समाज द्वारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिसमें भोजन निर्माण समिति में घनश्याम भाटी, सुजानसिंह सांकला, मनोहर मोदी, भोजन वितरण व्यवस्था में चेतना चौहान, रेखा शर्मा, एवं राकेश कटारा, महावीर बस्ती साज-सज्जा समिति आशीष चतुर्वेदी एवं बंटू भदोरिया, टैंट व्यवस्था समिति में नीरजसिंह राठौर, अजयसिंह पंवार, मंच व्यवस्था हेतु निलेश घोडावत एवं भावेश सोनी, प्रदर्शनी व्यवस्था’ दिलीप कुशवाहा एवं पिंटू शर्मा, अतिथि व्यवस्था के लिए डॉ. लोकेश दवे, अश्विन शर्मा, मयंक रुनवाल, पराग रुनवाल, पांडाल एवं बैठक व्यवस्था हेतु सोरभ संघवी, शोभा भाभी, रेखा शर्मा, जल व्यवस्था हेतु राजेश वर्मा एवं अन्य प्रबंधन व्यवस्था के लिए डॉ. केके त्रिवेदी, कोमलसिंह कुशवाह, हीरालाल पालिवाल, संतोष गेहलोत, सांस्कृतिक व्यवस्था हेतु प्रदीप जैन, उल्लास जैन, स्वागत व्यवस्था हेतु अजय रामावत, मोहन शर्मा एवं प्रशांत शर्मा पत्राचार व्यवस्था के लिए विश्वास शाह एवं अन्य ’सामग्री और धन संग्रहण हेतु , पंकज मोगरा, दिनेश चौहान एवं अतिरिक्त व्यवस्था समिति का गठन कर दायित्व सौंपकर महावीर बस्ती में आमंत्रण जन जागरण (रैली) अभियान चलाया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!