Connect with us

DHAR

मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य पालकों हेतु जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम कृषि विज्ञानं केंद्र धार में संपन्न

Published

on

धार, 6 फरवरी 2026। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री टी.एस.चौहान द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित समय पर कृषि विज्ञान केंद्र धार में किया गया। मत्स्य कृषकों द्वारा अधिक संख्या में भागीदारी कर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
इच्छुक मत्स्य पालक अपनी मत्स्य सम्पदा का बीमा कराने हेतु सर्वप्रथम नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीयन करवाए, पंजीयन कराने हेतु दी गई वेबसाइट https://nfdp.dof.gov.in/ का उपयोग करें। पंजीयन उपरांत अपने प्रोफाइल में जाकर जलीय कृषि बीमा आप्शन का चयन कर,चयनित बीमा कंपनी को प्रीमियम राशि जमा कर बीमा कराया जा सकता है । योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रीमियम राशि का 40 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। प्रति हेक्टेयर जल क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन राशि 25000 रूपये तथा एक किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर जल क्षेत्र तक देय प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपये रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए एन.एफ.डी.बी. के टोल फ्री नंबर 1800-425-1660 पर कॉल करें अथवा कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला धार में संपर्क करें ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!