Connect with us

झाबुआ

बस्ती के 65 परिवारों के साथ खेली होली, भोजन के पैकेट भी दिए
छह वर्षों से सामाजिक महासंघ गरीब बस्तियों में मना रहा त्योहार…इस वर्ष गांधी ग्राम में हुआ आयोजन

Published

on



सामाजिक महासंघ द्वारा पिछले छह वर्षों से बिना भेदभाव व उंच-नीच की भावनाओं को मिटाने के उद्देश्य से अलग-अलग बस्तियों में गरीबों के बीच होली का त्योहार मनाता आ रहा है। इस वर्ष संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा बसंत कॉलोनी के समीप गांधी ग्राम की बस्ती में पहुंचकर होली उत्सव मनाया गया। पहले रहवासियों का दुपट्टा डालकर सम्मान किया गया। उसके बाद उन्हें रंग लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में भोजन के पैकेट रहवासियों को वितरित किए गए।

झाबुआ
सामाजिक महासंघ द्वारा लगातार समाज के हित में कार्य किया जा रहा है। मकर संक्रांति पर गरीब बच्चों को पतंग व धागे का वितरण किया जाता है। दीपावली मिलन समारोह में अलग-अलग समाज के लोगों का सम्मान समारोह आयोजित करता आ रहा है। पिछले छह वर्षों से महासंघ द्वारा होली का त्योहार भी गरीब बस्तियों में मनाने का कार्य करता आ रहा है।
ढोल बजाते हुए पहुंचे
सामाजिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरजसिंह राठौर ने बताया कि बुधवार को गांधी ग्राम बस्ती में होली उत्सव मनाने महासंघ के सदस्य ढोल बजाते हुए बस्ती में पहुंचे। सर्वप्रथम 65 परिवारों के 300 लोगों का दुपट्टा डालकर सम्मान किया गया। उसके बाद प्राकृतिक रंगों से उन्हें रंग लगाया गया। बस्ती के बच्चों व महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस दौरान धार्मिक जयकारें भी लगाए गए। उत्सव को लेकर बस्ती के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
भोजन के पैकेट वितरित किए
सर्वप्रथम पैलेसे गार्डन में सामाजिक महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए। यहां एक दूसरे को  रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाईयां दी गई। यहां फाग गीतों पर नृत्य भी किया गया। सुबह करीब 11 बजे ढोल बजाते हुए सामाजिक महासंघ के सदस्य गांधी ग्राम पहुंचे। सदस्यों को देखकर बस्ती के लोगों में प्रसन्नता दिखाई दी।
खुशी का महौल बना
जैसे ही महासंघ के सदस्य बस्ती में पहुंचे। बस्ती के लोगों को प्रसंन्नता दिखाई दी। लोगों का कहना था कि पहली बार कोई संघ उनके बीच होली मनाने आया है। ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए। बस्ती के लोगों को सम्मान के साथ-साथ भोजन भी दिया गया जो प्रसंशनीय है।  इस अवसर पर गणेश उपाध्याय, कमलेश पटेल, सुनील चौहान, राधेश्याम परमार, उदय बिलवाल, मनोज अरोड़ा,अजय रामावत, जयेंद्र बैरागी, शरद शास्त्री, पीडी रायपुरिया, एसएस फुलपगारे, कुलदीपसिंह पंवार, मुकेश बैरागी, अजयसिंह पंवार, चेतन व्यास, विनोद जायसवाल, अशोक शर्मा, बंटू भदोरिया, आशीष चतुर्वेदी, प्रमोद सोनी, राम बदनसिंह सिंगर, प्रदीप जैन, प्रदीप सोलंकी, भेरूसिंह चौहान, अशोक चौहान, डॉ.संतोष प्रधान, भारतसिंह राठौर, प्रदीप व्यास, नाथू लाल, पाटीदार, पार्षद विजय माली, शांति वसुनिया,  वंदना व्यास, कीर्ति देओल, लता देओल, भारती राठौर आदि मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!