झाबुआ। शहर का वार्ड नं 14 रामकृष्ण नगर क्षेत्र में रहवासियों ने उघान में ओपन जिम और बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में बच्चे , बुजुर्ग और युवा रहते हैं लेकिन उनके लिए खेलकूद या शारीरिक व्यायाम की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है । साथ ही उघान में सुविधा के अभाव में बुजुर्ग भी सुबह शाम टहल नहीं पा रहे हैं जिसको लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है ।
शहर का वार्ड नं 14 रामकृष्ण नगर, जो कि नपाअध्यक्ष का वार्ड भी कहा जा सकता है जहां नपा द्वारा रामकृष्ण उघान का विकास किया जा रहा है जो कि नपा परिषद की सराहनीय सौगात भी है । लेकिन सुविधाओं के अभाव में इस उघान की उपयोगिता सीमीत नजर आ रही है । वही स्थानीय नागरिकों के अनुसार यदि उघान में ओपन जिम की स्थापना की जाती है तो युवाओं और बुजुर्गों को नियमित व्यायाम का अवसर मिलेगा। वहीं बच्चों के लिए झूला चकरी , स्लाइड, फिसलपटी सहित अन्य खेल सामग्री लगाए जाने से बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा । रहवासियों ने बताया कि वर्तमान में बच्चों को खेलने के लिए उचित जगह नहीं होने के कारण उन्हें सड़कों या खाली मैदानों में खेलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वही सुविधाओं के अभाव में बुजुर्ग भी सुबह शाम टहलने में संकोच कर रहे हैं । वार्डवासीयो का यह भी कहना है कि स्थायी माली की नियुक्ति नहीं होने से देखरेख भी प्रभावित हो रही है । वही रहवासी ने बताया कि जल्द ही इन मूलभूत सुविधाओ को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि से चर्चा करेंगे । वही जनप्रतिनिधियों व जनसहयोग से यदि आवश्यक सुविधाएं जोड़ी जाएं , तो यह उद्यान शहरवासियों के स्वास्थ्य व मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बन सकता है । रामकृष्ण नगर के नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामकृष्ण नगर के रामकृष्ण उघान में ओपन जिम और बच्चों के खेल उपकरण स्थापित किए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं मिल सके ।
रामकृष्ण उघान में ओपन जिम और बच्चों के खेल उपकरण की स्थापना को लेकर नपाध्यक्ष और अध्यक्ष प्रतिनिधि से चर्चा करेंगे ।
मितेश गादीया , भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष , झाबुआ ।
वार्ड के उघान में यदि पूर्ण सुविधाएं हों और वाकिंग जोन हो तो सुबह शाम घूमने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और दुर्घटना का भय भी नहीं रहेगा ।
श्रीमती हंसा जैन , रहवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ।
यदि वार्ड उघान में बच्चों के लिए झूला , फिसलपट्टी और अन्य सुविधाओं हो तो बच्चों को घरों के बाहर रोड पर खेलना नहीं पड़ेगा और किसी घटना का भय भी नहीं रहेगा ।
जितेन्द्र व रीना माहेश्वरी , रहवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ ।
वार्ड में पूर्ण सुविधायुक्त उघान की आवश्यकता है विशेष रूप से ओपन जिम । जिससे बच्चे , बुजुर्ग और युवा वर्ग इसका उपयोग कर सकें ।
विनोद मेडा , रहवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ ।
रामकृष्ण उघान में ओपन जिम और बच्चों के खेल उपकरण स्थापित किए जाए , ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं मिल सके ।
ललित बैरागी , रहवासी रामकृष्ण नगर , झाबुआ ।
वार्ड नं 14 में रामकृष्ण उघान में जल्द ही ओपन जिम और बच्चों के लिए खेल उपकरण स्थापित किए जायेंगे ।
बिट्टू सिंगार , झाबुआ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।