Connect with us

झाबुआ

झूला हादसे के बाद छोटी कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों पर क्यों नहीं हुई कड़ी कार्रवाई?

Published

on


झाबुआ, 9 मार्च 2026।
शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय झाबुआ के सामने लगे मेले में 19 जनवरी 2026 को झूला टूटने की गंभीर घटना सामने आई थी, जिसमें विद्यार्थियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ था। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले में संदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य, एक शिक्षक और एक अतिथि शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
हालांकि, पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिथि शिक्षक सुश्री मोसमवाला पारगी के 15 दिनों का वेतन काटा गया है, जबकि उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री योगेश्वर कहार की एक वेतनवृद्धि रोक दी गई है। वहीं प्राचार्य श्री हरीश कुंडल को केवल भविष्य के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना इतनी गंभीर थी कि इसमें विद्यार्थियों की जान जोखिम में पड़ गई थी, ऐसे में केवल मामूली कार्रवाई से जिम्मेदारी तय करना पर्याप्त नहीं माना जा रहा। लोगों का सवाल है कि मेले के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और अनुमति प्रक्रिया में प्रशासन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है तो केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले की गहन जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!