Connect with us

DHAR

वाहन किराये पर लेने हेतु आवेदन 23 मार्च तक आमंत्रित

Published

on

*
*धार, 16 मार्च 2026।* उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं धार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं धार हेतु वाहन किराये पर लिए जाने के लिए इच्छुक फर्मों एवं व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
      उन्होंने बताया कि टेक्सी कोटे में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से रजिस्टर्ड महिन्द्रा बोलेरो अथवा समकक्ष वाहन (डीजल/पेट्रोल), मॉडल वर्ष 2025 या उसके पश्चात के वाहन के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 23 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं धार में जमा किए जा सकते हैं।
      प्राप्त आवेदनों को उसी दिन 23 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं धार में उपस्थित फर्मों एवं व्यक्तियों के समक्ष खोला जाएगा।
       अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं धार से संपर्क कर सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!