Connect with us

झाबुआ

एनएचएम संविदा कर्मचारियों उतरे हड़ताल पर , नियमितीकरण सहित 8 प्रमुख मांगें उठाईं

Published

on


झाबुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के बाद आज से जिला चिकित्सालय परिसर में हड़ताल शुरू की है एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने   बताया कि जब तक हमारी आठ सुत्रीय मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी ।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेशभर के लगभग 32 हजार कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों के निराकरण के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं । संघ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 30 जनवरी 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की गई थी, लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।
संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, एनपीएस एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि, महंगाई भत्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वेतन में पीबीआई समायोजन, वेतन विसंगतियों का निराकरण, नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश सुविधा तथा समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सुविधाएं शामिल की हैं।
मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने 25 मई से चरणबद्ध आंदोलन भी किया और अब  2 जून से कर्मचारियों द्वारा विभागीय ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है वहीं 8 जून को प्रदेशभर के कर्मचारी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे । संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा में मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और अधिक उग्र हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!