Connect with us

झाबुआ

थांदला काकनवानी:8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण.                                      

Published

on

मुख्य बिंदु:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल महोबिया द्वारा किया गया संयुक्त भ्रमण। 8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सख्त निर्देश।

वाहन दुर्घटनाओं के समय त्वरित राहत कार्य और इंतजामात की समीक्षा।                                                              थाना थांदला और काकनवानी को संयुक्त रूप से ‘ज्वाइंट ऑपरेशन’ चलाने के दिये  आदेश।                                                                          थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)                             

श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रतिपाल महोबिया के द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण संयुक्त भ्रमण किया गया। इस दौरान उनके साथ श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री राजेश सुलिया, थांदला टीआई श्री अशोक कनेश एवं काकनवानी टीआई श्रीमती/सुश्री तारा मंडलोई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अधिकारियों के दल द्वारा टिमरवानी टोल नाका एवं 8-लेन एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:अवैध घुसपैठ पर रोक: 8-लेन एक्सप्रेसवे पर होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोकने हेतु कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।दुर्घटना प्रबंधन: हाईवे पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं के समय त्वरित रिस्पॉन्स और किए जाने वाले आवश्यक आपातकालीन इंतजामात के संबंध में मातहतों को निर्देशित किया गया, ताकि घायलों को समय पर मदद मिल सके।पेट्रोलिंग वाहनों की चेकिंग: हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी NHAI पेट्रोलिंग वाहन और पुलिस PCR को मौके पर चेक किया गया तथा उन्हें मुस्तैदी से ड्यूटी करने व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थांदला और काकनवानी पुलिस चलाएगी ‘ज्वाइंट ऑपरेशन’एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना काकनवानी और थाना थांदला को आपस में समन्वय स्थापित कर ज्वाइंट ऑपरेशन (संयुक्त अभियान) चलाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। दोनों थाने मिलकर 8-लेन पर लगातार गश्त करेंगे और अवैध घुसपैठ व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे।”हाईवे पर सुरक्षा और नियमों का पालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”— पुलिस प्रशासन

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

थांदला काकनवानी:8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण.                                      

झाबुआ7 hours ago

गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन पर लापरवाही बरतने वाले पटवारी एवं ग्राम सचिव निलंबित

झाबुआ9 hours ago

मंडी की आय बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, एसडीएम भास्कर गाचले ने ली व्यापारियों की बैठक

झाबुआ12 hours ago

जिले में किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों की जानकारी देना अनिवार्य

झाबुआ13 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले की पहल से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, थांदला का हाट बाजार हुआ मंडी में स्थानांतरित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!