Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाएं – वह कौन भारतसिंह (पंचायत सचिव) है जो किसी आदिवासी संगठन के नाम पर आमजन को डरा रहा है

Published

on

झाबुआ – जिले में कई आदिवासी संगठन है जो समाज के हक के लिए और उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं और ग्रामीणजन की समस्याओ को शासन प्रशासन को अवगत भी करा रहे हैं लेकिन भारत सिंह नाम (पंचायत सचिव) का यह शख्स किसी संगठन की आठ में अपना उल्लू सीधा करने में लगा है और संगठन के नाम पर आमजन को डरा रहा है जबकि उस संगठन को इसकी भनक तक नहीं है । जानकारी अनुसार भारत सिंह ने पंचायत कार्य या निजी कार्य हेतु किसी व्यापारी से सामग्री खरीदी थी और करीब तीन वर्ष से अधिक समय से भुगतान करने के लिए टालमटोल कर रहा है और तभी एक दिन यह पंचायत सचिव ने व्यापारी को किसी आदिवासी संगठन का नाम बताते हुए राशि देने से इंकार कर दिया और राशि मांगने पर डराने धमकाने लगा । जबकि पता चला कि उस संगठन को भारत सिंह की करतूत के बारे में जानकारी ही नहीं है इस तरह यह पंचायत सचिव संगठन के नाम पर अपना आर्थिक उल्लू सीधा कर रहा है और उस संगठन की छवि भी धूमिल करने का प्रयास कर रहा है । जानकारी अनुसार यह पंचायत सचिव पूर्व में आर्थिक अनियमितता को लेकर 6 माह या अधिक समय तक सस्पेंड भी रहा है । तो शहर के व्यापारी हो जाओ सावधान, कहीं इस भारत सिंह का अगला निशाना कही आप तो नहीं……?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!