Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस ने 12 लाख रुपये मूल्य के 80 गुम मोबाइल लौटाए

Published

on



वर्तमान समय में मोबाइल फोन आमजन के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। मोबाइल गुम होने की स्थिति में लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिला साइबर टीम द्वारा “ऑपरेशन हेलो” अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत साइबर टीम एवं जिले के समस्त थाना पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर विभिन्न कंपनियों के कुल 80 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए।
पुलिस टीम द्वारा ट्रेस किए गए मोबाइलों में अधिकतम ₹40,000 मूल्य तक का Vivo V30 सीरीज़ का मोबाइल तथा न्यूनतम ₹7,500 मूल्य का मोबाइल ट्रेस किया गया हैं। ट्रेस किए गए मोबाइलों में Vivo के 35, OPPO के 18 के साथ-साथ Realme, Samsung, Tecno एवं OnePlus कंपनियों के मोबाइल भी शामिल पाए गए हैं।
विशेष बात यह है कि गुम हुए कई मोबाइल फोन सीमावर्ती क्षेत्रों सहित गुजरात एवं राजस्थान राज्यों से भी ट्रेस कर बरामद किए गए हैं। झाबुआ पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की तलाश हेतु “ऑपरेशन हेलो” अभियान निरंतर जारी है।
आमजन के लिए महत्वपूर्ण सूचना
गुम मोबाइल फोन की शिकायत नागरिक स्वयं CEIR Portal के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले के सभी थानों में भी गुम मोबाइल संबंधी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर पुलिस द्वारा मोबाइल ट्रेस कर उन्हें संबंधित आवेदकों को वापस किया जा रहा है।
झाबुआ पुलिस की अपील:
मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल निकटतम थाना अथवा साइबर सेल से संपर्क करें तथा CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की शीघ्र खोज एवं बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
CYBER ADVISORY :-
टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों द्वारा पार्ट टाइम जॉब के नाम पर व टास्क पूरा करने के नाम पर व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही है कृपया सावधानी बरतें।
Whatsapp ग्रुप में आई APK File से रहे सावधान – यदि आपके Whatsapp ग्रुप में APK File आती है, तो उसको Download ना करे। मोबाइल में उक्त APK File Download होने पर मेलवेयर आपके मोबाइल में प्रवेश कर जाता है और आपका मोबाइल हैक कर आपके बैकिंग एप्लिकेशन में सेंध लगाकर आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है, इसलिये हमेशा अपने Whatsaap को Auto Download पर न रखें।
डिजिटल अरेस्ट: स्कैम से रहें सावधान, सायबर अपराधी वीडियो कॉल के जरिये लोगों को डरा-धमका कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। नागरिक सतर्क रहें, इंवेस्टीगेशन एजेंसियों के नाम से आ रही ऐसी किसी कॉल से डरकर ऑनलाइन रुपए न दें।
AI Voice Scam Alert :  इस तकनीक का उपयोग कर स्कैमर्स आपके परिवार का सदस्य या परिचित बनकर कॉल पर बात करता है और किसी इंमरजेंसी के बहाने आपसे पैसे की डिमांड करता है। ऐसे कॉल से सावधान रहें। पहले नंबर की जांच करें।
वर्तमान में एक विशेष प्रकार का साइबर अपराध देखने को मिल रहा है जिसमें आपके बच्चे जो आपसे दूर शहर में पढ़ाई कर रहे हैं उनको किसी अपराध में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की बात कह कर लोगों से पैसों की ठगी की जा रही है। अतः बच्चों की गिरफ्तारी का डर दिखाकर होने वाली ठगी से सावधान रहे।
किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा बैंक संबंधी जानकारी जैसे उपयोगकर्ता का आईडी पासवर्ड /ATM कार्ड नंबर /पिन /CVV नंबर/ OTP नंबर आदि मांगे जाने पर प्रदाय ना करें। बैंक कभी भी फोन पर बैंक संबंधी जानकारी नहीं मांगते हैं।
सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक्चर को लॉक व सिक्योर करके रखे एवं अनजान लिंक पर क्लिक न करे।
किसी भी अनजान एप्प को मोबाइल की (जैसे गैलरी, कॉन्टेक्ट, SMS, लोकेशन) परमिशन न दे।
फेसबुक और व्हाट्सएप मैसेंजर का उपयोग कर युवक/युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर, की जा रही फिरौती की मांग से बचे।
बैंक फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करे या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करे। सायबर सेल झाबुआ के हेल्पलाईन नंबंर 70491 40517 पर भी कॉल कर सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!