Connect with us

झाबुआ

19 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Published

on


झाबुआ -झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा 19 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर जिला प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन एक निजी स्टूडियो पर किया गया। इस बैठक में पूरे कार्यक्रम की क्रमबद्ध रूपरेखा तैयार की गई और सभी पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण, एकजुटता के साथ मानव सेवा के इस महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजक व झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि 19 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है व इसको लेकर बैठक भी आयोजित की गई है  बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य भूपेंद नायक द्वारा उपस्थित सदस्यों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने फोटोग्राफर समुदाय की सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। इसको लेकर कार्यकारी समिति गठन भी किया गया । कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने के लिए एसोसिएशन के मेघनगर प्रभारी देवेंद्र जैन, झाबुआ प्रभारी दीपक नीमा, घनश्याम भाटी और राजू डामोर को जवाबदारियों के दायित्व सौंपे गए । कार्यक्रम में आने वाले संपूर्ण खर्च और बजट की जानकारी एसोसिएशन के वरिष्ठ निर्मल जैन द्वारा प्रस्तुत की गई, जिस पर सर्वसम्मति से तैयारियों के अंतिम निर्णय लिए गए।
आध्यात्मिक अनुमति और आशीर्वाद:
झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन समय-समय पर सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता है। इसी क्रम में कार्यक्रम की सफलता के लिए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने श्री मनकामेश्वर मंदिर, कैलाश मार्ग पर आयोजित भागवत कथा में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री कैलाश जी त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। पंडित जी ने 19 अगस्त को होने वाले रक्तदान शिविर के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी फोटोग्राफर साथियों को सुभाशीष प्रदान किए।
जन भागीदारी और व्यापक प्रचार अभियान:
झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में जिले भर के फोटोग्राफर साथियों का रक्तदान के लिए पंजीयन किया जा रहा है । आप सभी को ज्ञात हो कि कार्यक्रम के संयोजक, झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित जैन के साथ प्रबंधन समिति द्वारा जिले के कल्याणपुरा, रायपुरिया, पेटलावद, सारंगी, थांदला, बामनिया, मेघनगर, पिटोल, रम्भापुर, झाबुआ, पारा और रानापुर का लगातार दौरा किया जा रहा है। टीम द्वारा फोटोग्राफर साथियों के प्रतिष्ठान (स्टूडियो) पर पहुंचकर उन्हें पंजीयन और रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अपील : आम जनमानस से हार्दिक निवेदन है कि वे मानव सेवा के इस महाहवन में रक्तदान कर अपनी आहुति प्रदान करें और एक दूसरे के जीवन में उम्मीद की किरण बनें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!