Connect with us

झाबुआ

बस किराए में 50 प्रतिशत छूट की मांग, NSUI ने RTO को सौंपा ज्ञापन

Published

on


झाबुआ। हाल ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बस किराया में करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की है जिससे व्यापारीगण, यात्रीगण और विधार्थीगण परेशान हैं । और किराया बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी भी है। वही जिले के छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं बढ़ते परिवहन खर्च को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला झाबुआ द्वारा जिला परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। NSUI जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में छात्र-छात्राओं को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की मांग की गई ।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिदिन बसों के माध्यम से महाविद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन के लिए आवागमन करते हैं। लगातार बढ़ते परिवहन खर्च के कारण विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है। विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन का बस किराया पढ़ाई में बाधा बन रहा है।
NSUI ने मांग की कि जिले के सभी पात्र छात्र-छात्राओं को बस यात्रा में 50 प्रतिशत किराए की छूट दी जाए तथा छात्र पहचान-पत्र के आधार पर रियायत का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निजी बस संचालकों द्वारा छात्र किराया रियायत का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से NSUI ने परिवहन विभाग से विद्यार्थियों के हित में शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

बस किराए में 50 प्रतिशत छूट की मांग, NSUI ने RTO को सौंपा ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

19 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

झाबुआ2 days ago

जनजातीय कार्य विभाग में स्थानांतरण आदेश के बाद कितने कर्मचारियों ने संभाला नया पद…. जांच का विषय….?

झाबुआ3 days ago

यात्री किराए (बस) में करीब 30- 55 प्रतिशत बढ़ोतरी से विधार्थीगण परेशान व आमजन पर बढ़ा आर्थिक बोझ

पेटलावद3 days ago

संदेह ने रचा खूनी खेल! पेटलावद में हरिराम गेहलोत हत्याकांड का खुलासा वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; बोलेरो, हथियार और कपड़े जब्त

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!