Connect with us

झाबुआ

झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर के लिए जिलाधीश को दिया निमंत्रण

Published

on

झाबुआ। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आगामी 19 अगस्त 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन अंबा पैलेस पर किया जा रहा है। इसी आयोजन को लेकर फोटोग्राफर एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित जैन व सदस्यों ने आज जिला कलेक्टर एवं जिलाधीश डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से सौजन्य भेंट कर उन्हें रक्तदान शिविर में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
एसोसिएशन की ओर से भूपेंद्र नायक, अंकित जैन, घनश्याम भाटी, निर्मल जैन, मयंक भावसार , यश पंवार एवं भावेश पाचकुडे ने जिलाधीश महोदय को कार्यक्रम का निमंत्रण-पत्र भेंट किया। जिलाधीश डॉ. भरसट ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए रक्तदान शिविर में उपस्थित रहने की अपनी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने इस सामाजिक एवं जनहितकारी पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के सभी सदस्यों को आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
स्वास्थ्य विभाग से सहयोग का अनुरोध
इसी क्रम में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला झाबुआ, डॉ. एम. एल. चोपड़ा से भी मुलाकात की गई। प्रतिनिधियों ने उन्हें रक्तदान शिविर का निमंत्रण-पत्र भेंट करते हुए शिविर में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सकीय टीम, रक्त संग्रहण व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर डॉ. चौहान द्वारा एसोसिएशन को रक्तदान शिविर के लिए व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।
फोटोग्राफर साथियों से रक्तदान की अपील
एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर जिले के फोटोग्राफर साथियों के सहयोग से संपन्न होगा। इस अवसर पर झाबुआ जिले के फोटोग्राफर बंधु स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान देंगे । एसोसिएशन के सदस्य लगातार जिले के फोटोग्राफर साथियों से संपर्क कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एसोसिएशन ने सभी पात्र एवं स्वस्थ फोटोग्राफर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है ।‌ झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन का कहना है कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एसोसिएशन ने जिलेवासियों से भी इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!