JezK

Directory: /home3/pradetbp/public_html

/home3/pradetbp/public_html/

Directory Contents:


Create New Folder:

New Folder Name:

Upload New File:

Select file to upload:

Command:

Pradeshik Jan Samachar
Connect with us

झाबुआ

Published

on

झाबुआ – जैन धर्म का पर्यूषण महापर्व एक आध्यात्मिक पर्व है, जो बाहरी आडंबर से अधिक आत्मशुद्धि, तप, संयम, क्षमा और आत्मचिंतन पर बल देता है । इन दिनों श्रद्धालु उपवास, स्वाध्याय, ध्यान, सामायिक, प्रतिक्रमण और धार्मिक आराधना के माध्यम से अपने भीतर की अशुद्धियों को दूर करने का प्रयास करते हैं और तेरापंथ समाज ने भी उपासकगण की निश्रा में पर्युषण पर्व‌ का तीसरा दिन अभिनव सामाजिक दिवस के रूप में मनाया ।

तेरापंथ सभाध्यक्ष मितेश गादीया ने बताया कि पर्यूषण पर्व के दौरान तेरापंथ सभा भवन में धर्म आराधनाओं का दौर लगातार जारी है और इसी कड़ी में पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन को अभिनव सामायिक दिवस के रूप में मनाया गया है जिसमें विशेष रूप से सूरत से पधारे और का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है । यह भी बताया कि तेरापंथ समाज में “उपासक श्रेणी” का विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व है। सरल शब्दों में, उपासक वे प्रशिक्षित श्रावक-श्राविकाएं होते हैं जो आचार्यश्री के निर्देशन में धार्मिक गतिविधियों, साधना, प्रवचन और आध्यात्मिक प्रशिक्षण के माध्यम से समाज में धर्म प्रभावना का कार्य करते हैं । उपासक श्रेणी पर्यूषण पर्व के दौरान विशेष रूप से उन क्षेत्रों या तेरापंथ सभा में पहुंचते  हैं जहां साधु साध्वीयो या समणीवृंद का सानिध्य प्राप्त नहीं होता है तब उपासक श्रेणी द्वारा पयूषण पर्व के दौरान धर्म आराधनाएं करवाई जाती है ।

इसी कड़ी में गुरुवार रात्रि में उपासक और द्वारा अभिनव सामायिक करवाई गई । सर्वप्रथम उपासक गण द्वारा सामूहिक रूप से सामाजिक का पचकान करवाया गया तत्पश्चात नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ उसके बाद तिरुपति वंदना की गई उसके बाद विभिन्न जब किए गए तत्पश्चात कायोत्सर्ग और ध्यान का प्रयोग किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!