JezK

Directory: /home3/pradetbp/public_html

/home3/pradetbp/public_html/

Directory Contents:


Create New Folder:

New Folder Name:

Upload New File:

Select file to upload:

Command:

Pradeshik Jan Samachar
Connect with us

झाबुआ

Published

on

झाबुआ – जैन धर्म का पर्यूषण महापर्व एक आध्यात्मिक पर्व है, जो बाहरी आडंबर से अधिक आत्मशुद्धि, तप, संयम, क्षमा और आत्मचिंतन पर बल देता है।  इन दिनों श्रद्धालु उपवास, स्वाध्याय, ध्यान, सामायिक, प्रतिक्रमण और धार्मिक आराधना के माध्यम से अपने भीतर की अशुद्धियों को दूर करने का प्रयास करते हैं इसी कड़ी में तेरापंथ समाज में पर्यूषण पर्व का तीसरा दिन अभिनव समय दिवस के रूप में उपासक श्रेणी की मिश्रा में मनाया गया ।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष नितेश गादीया ने बताया कि पर्यूषण पर्व के दौरान तेरापंथ समाज में भी धर्म आराधनाओं का दौर जारी है और पर्युषण पर्व मानने को लेकर उपासक कोठारी सूरत से पधारे हैं‌। तेरापंथ समाज में उपासक श्रेणी साधु-साध्वी समुदाय और श्रावक-श्राविकाओं के बीच आध्यात्मिक सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उपासक वे श्रावक-श्राविकाएं होते हैं, जो आचार्यश्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में निर्धारित नियमों और मर्यादाओं का पालन करते हुए धर्म-अध्ययन, साधना एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में विशेष रूप से सक्रिय रहते हैं यह श्रेणी उन क्षेत्रों या तेरापंथ सभा में पहुंचते हैं जहां साधु साध्वी या समणीवृंद का सानिध्य प्राप्त नहीं होता है तब उपासक श्रेणी द्वारा पर्यूषण पर्व के दौरान धर्म आराधनाएं संपादित की जाती है।

इसी कड़ी में पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन गुरुवार रात्रि में तेरापंथ सभा भवन में उपासक ने अभिनव सामायिक का प्रयोग करवाया । इस अभिनव समाज में महिला मंडल और पुरुष वर्ग अपने-अपने ड्रेस कोड में आए थे । सर्वप्रथम उपासक और उपस्थित समाजनो ने सामूहिक रूप से सामायिक का पचखाण किया । तत्पश्चात नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया।अगली कड़ी में त्रिपदी वंदना की गई।  लोगस्स के पाठ की स्तुति की गई । इसके बाद विभिन्न जापो‌ का स्मरण किया गया तत्पश्चात कायोत्सर्ग और ध्यान का प्रयोग भी किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!