Connect with us

झाबुआ

11 दिवसीय गणेश उत्सव रस्सा खेंच,मोमबत्ती, मटकी फोड़, 1 मिनट, फैंसी ड्रेस, चेयर रेस प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Published

on

लक्ष्मी नगर में रखी गई भंडारा प्रसादी

एकजूटता से ही होगा
लक्ष्मी नगर का विकास

झाबुआ लक्ष्मी नगर में विगत 15 वर्षों से गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है लक्ष्मी नगर विकास समिति द्वारा 11 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया था जिसमें बच्चों के लिए रस्सा खेंच मोमबत्ती मटकी फोड़ 1 मिनट प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस, धर्म ज्ञान प्रतियोगिता अमृतवाणी जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके पुरस्कारों का वितरण 26 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे अंबा रिसोर्ट पर किया गया

कार्यक्रम में लक्ष्मी नगर के ही वरिष्ठ समाजसेवी मनोज भाटी योगेश शाह पंडित राजेश शर्मा प्रिया त्रिवेदी लक्ष्मी नगर के अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी सचिव निखिल चौहान अतिथि के रूप में उपस्थित थे

बच्चों की रही प्रतियोगिता में विशेष भागी दारी

गणेश उत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के लिए पुरस्कार ना रखते हुए केवल बच्चों को ही पुरस्कार किये गये 6 से 10 आयु वर्ग के एवं 11 से 16 आयु वर्ग के विजेता उपविजेताओ को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया
यह सभी पुरस्कार प्रिया त्रिवेदी एवं नगद राशि के पुरस्कार योगेश जी शाह की ओर से दिए गए

एकजुट से ही होगा लक्ष्मी नगर का विकास

कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी नीरज सिंह राठौर ने कहा
कि यदि हम सब एकजुट रहे तो लक्ष्मी नगर का विकास और गति पकड़ेगा आज के परिपेक्ष में हम सभी को एक साथ रहकर विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाकर लक्ष्मी नगर का बाकी बचा हुआ विकास करने की आवश्यकता है हम सभी एकजुट रहे तो लक्ष्मी नगर आने वाले समय में झाबुआ की सबसे स्वच्छ और सुंदर कॉलोनी बनेगी इस

अवसर पर प्रकाश त्रिवेदी ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति पेश की महेंद्र कोठारी ने शानदार नगमे सुना कर सभी का मन मोह लिया हेमंत सिंह चौहान द्वारा चीन बॉर्डर का दौरा करके आने पर अपने व्यतांत सभी को बताएं पंडित राजेश शर्मा को 12 दिनों तक रोजाना विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने पर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान पूरे सदन में गगन भेदी जयकारा से गूंज उठा भारत माता की जय वंदे मातरम गणपति बप्पा मोरिया जैसे नारो से वातावरण धर्म हो गया था कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन गया गया

इस अवसर पर अजय रामावत अजय शर्मा संजय महेश्वरी सुरेश महेश्वरी धनसुख संघवी पंकज गोखरू निलेश शाह रमेश सोलंकी हेमंत पालीवाल मोहित पालीवाल बंटू भदोरिया कुंता सोनी डॉक्टर विश्वास मोंटी राठौर गोलू वर्मा अशोक देवड़ा संजय सिकरवार अमित शर्मा विनोद शर्मा सहित लक्ष्मी नगर के लगभग 300 माताएं बहने उपस्थित थी लक्ष्मी नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भंडारा प्रसादी का आयोजन गणेश उत्सव के समापन अवसर पर किया गया कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र टेलर द्वारा किया गया आभार प्रिया त्रिवेदी ने माना



देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!