Connect with us

झाबुआ

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में थांदला का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का एसडीएम भास्कर गाचले ने किया सम्मान

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला, भाषा एवं नाटक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले थांदला अनुविभाग के छात्र-छात्राओं को एसडीएम भास्कर गाचले द्वारा अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

एसडीएम गाचले ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया तथा उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

एसडीएम भास्कर गाचले ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों एवं कार्ययोजना को लेकर संवाद किया और उन्हें शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा एवं कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं एवं उनके शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!