Connect with us

झाबुआ

स्वच्छ भारत, विकसित भारत….संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान चलाया

Published

on

इसका मुख्य उद्देश्य सरकार और समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़कर स्वच्छता को एक जन-आंदोलन बनाना है- भास्कर गांचले अनुविभागीय अधिकारी थांदला

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर नगर परिषद एवं लायंस क्लब थांदला द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय बस स्टैंड, पेटलावद रोड़, तहसील कार्यालय कैंपस पर विशेष सफाई कर स्वच्छता कार्यक्रम को मुख्य रूप से स्वच्छ भारत दिवस और स्वच्छता ही सेवा अभियान के रूप में मनाया गया। महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष इस दिन संपूर्ण नगर की सामूहिक सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए
गरिमामय आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गांचले, तहसीलदार सुकदेव डावर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा नेत्री श्रीमती माया सचिन सोलंकी, श्रीमती धापूबाई वसुनिया, लायंस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज, वरिष्ठ इंजीनियर पप्पू बारिया के आतिथ्य में सफाई अभियान का आगाज़ किया गया।

श्रमदान और सामूहिक सफाई अभियान:

नगर के विभिन्न हिस्सों में बस स्टैंड,और सार्वजनिक पार्कों में सामूहिक सफाई (श्रमदान) की गई है। इस वर्ष भी राष्ट्रव्यापी स्तर पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वछता शपथ..

स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में सभी नागरिकों, छात्रों और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरा न फैलाने की शपथ एसडीएम भास्कर गांचले द्वारा दिलाई गई।

एक पेड़ मां के नाम:

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर वार्ड क्रमांक 01में 02 उद्यानों वृक्षारोपण नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, श्रीमती माया सचिन सोलंकी, श्रीमती धापूबाई वसुनिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज एवं नगर परिषद की टीम द्वारा किया गया।

सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान:
स्वच्छता अभियान में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों (सफाईमित्रों) के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाए गए और उन्हें सम्मानित किया गया।

गरिमामय आयोजन में नगर परिषद अधिकारी, कर्मचारी यसदीप अरोरा, धनजी राणा, अमित त्रिवेदी सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे लायंस क्लब थांदला के पदाधिकारी लायन प्रशांत उपाध्याय, लायन दिनकर वाजपेई, लायन सावन गर्ग, लायन पीएस मुनिया प्रबंधक सीसीबी, बलवंत नायक, सुधीर शर्मा स्वच्छता कार्यक्रम संयोजक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन यस दीप एवं सुधीर शर्मा ने किया आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल एवं लायंस क्लब थांदला अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!