झाबुआ —- आचार्य प्रवर पुज्य श्री उमेशमुनि जी म.सा.अणु के अन्तेवासी शिष्य धर्मदास गणनायक पुज्य प्रवर्तक देव श्री जिनेंद्रमुनि जी म.सा. की प्रेरणा से श्री वर्धमान स्थानक जैन श्री संघ झाबुआ में बच्चों के लिए वर्षभर प्रति रविवार पाठशाला का संचालन रुनवाल बाजार स्थित महावीर भवन पर पाठशाला संचालिका मंडल द्वारा किया जाता है
पाठशाला में बच्चों को प्रभावना के रुप में अणु मुद्रा प्रवामना मे दी जाती है
इस वर्ष पाठशाला संचालिका मंडल और नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नगर में द्वितीय बार अणु बाल मेले का सफलतम आयोजन शहर के एक निजी गार्डन पर किया गया
श्रीसंघ ,नवयुवक मंडल , महिला मंडल ,बहु मंडल , बालिका मंडल और पाठशाला के बच्चों की उपस्थिति में दोपहर 02:30 बजे बाल मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया| मेला अपने निर्धारित समय शाम 05:30 बजे तक चला ,इन तीन घंटो में बच्चों ने अपूर्व उत्साह और उमंग के साथ मेले में भाग लिया ,बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपुर आनंद लिया गेम्स खेले और प्रभावना के रुप में प्राप्त अणु मुद्रा से जमकर खरीदारी करी अणु बाल मेले में बच्चों के लिए शहर के व्यापारियों द्वारा स्टेशनरी ,इलेक्ट्रिक एन्ड इलेक्ट्रॉनिक आइटम ,गिफ्ट , चॉकलेट ,स्पोर्ट्स ,कोस्मेटिक्स और अन्य सामग्रियों के स्टॉल लगाए जहां पर पाठशाला के बच्चों ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपने मनपसंद वस्तुओं की जमकर खरीदारी करी अणु बाल मेले के पश्चात शाम 07:00 बजे पाठशाला के बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी गई बच्चों के सांस्कृतिक आयोजन के पश्चात श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे श्री संघ की उपस्थिति में पाठशाला संचालिका मंडल की सदस्य श्रीमती कल्पना गांधी ,श्रीमती खुशबू रुनवाल , श्रीमती प्रिया कटकानी , श्रीमती चीना घोड़ावत , श्रीमती मोनिका देशलहरा ,श्रीमती नेहा घोड़ावत , श्रीमती हंसा कटकानी एवं पाठशाला संयोजक पराग रुनवालक्ष, मनोज कटकानी का बहुमान श्री संघ की ओर से वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पुरस्कृत कर किया गया संचालिका मंडल द्वारा पूरे वर्ष पाठशाला का संचालन किया जाता है, उनके इस विशेष कार्य की संघ के सभी सदस्यों ने भूरी -भूरी प्रशंसा करी अणु बाल मेंले के शानदार आयोजन मे नवयुवक मंडल के सदस्य अभिषेक कटकानी ,अतिशय देशलहरा , मनोज कटकानी श्रीपाल कटारिया , अंकित रुनवाल ,पराग रुनवाल , मयंक रुनवाल , दिनेश जैन , तुषार गाँधी एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा मेले मैं बहु मंडल का विशेष सराहनीय योगदान रहा श्री संघ अध्यक्ष प्रदीप रुनवाल ने बताया कि अणु बाल मेले में संघ के समस्त सदस्यजनों ने समय के पूर्व सभी कार्यक्रमों में पूर्ण उत्साह के साथ सम्मिलित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और पाठशाला मण्डल के इस आयोजन को सफल बनाया
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।