Connect with us

झाबुआ

376 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार, सेवा संकल्प शिविर बना जनसेवा की मिसाल

Published

on

प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने चिकित्सकों एवं सहयोगियों को शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय दयानंद सेवा आश्रम संघ, नई दिल्ली की थांदला शाखा के सहयोग से एस.एम.एस. मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वडोदरा द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 376 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं।

शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर, समाजसेवी ओम भट्ट, नगीनलाल शाहजी, क्रांति वैद्य, कमलेश दातला, प्रकाश परमार, एसडीओ भास्कर गाचले, डॉ. मनीष दुबे, डॉ. कमलेश परस्ते, लायन्स क्लब अध्यक्ष ओम बजाज, एआईजे पदाधिकारी समकित तलेरा, सुधीर शर्मा एवं जीवदया प्रेमी पवन नाहर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

जनसेवा और स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : संगीता सोनी

भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संचालित सेवा संकल्प अभियान में देश की जनता का समर्थन समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भाजपा का लक्ष्य जनसेवा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाना है। ऐसे चिकित्सा शिविर जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से भी लाखों लोगों को बेहतर उपचार का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जनहित और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

एस.एम.एस. मल्टी हॉस्पिटल, वडोदरा के चिकित्सक डॉ. कमलेश वैष्णव, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. हीरल, डॉ. पृथ्वीराज सहित पूरी चिकित्सा टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार एवं परामर्श दिया। शिविर में जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी और हृदय रोग सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहीं।

शिविर में ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को भी राहत मिलेगी। आयोजकों के अनुसार आयुष्मान कार्ड एवं अन्य मेडिक्लेम के पात्र मरीजों के ऑपरेशन नियमानुसार निःशुल्क तथा अन्य मरीजों के ऑपरेशन रियायती दरों पर एस.एम.एस. हॉस्पिटल में किए जाएंगे।

सेवाभावी सहयोगियों का शील्ड देकर सम्मान

शिविर के समापन पर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने चिकित्सा सेवाएं देने वाले डॉक्टरों, अतिथियों तथा आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महेश नागर, आशुतोष राठौड़, शांतिलाल सोलंकी, युवा नेता प्रियांशु बबेरिया, आश्रम संचालक अनिल शास्त्री, प्रवीण भाटी, दिलीप राठौर, मनोज गोस्वामी, सुशील शर्मा सहित आश्रम के शिक्षक एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेश वसुनिया ने किया तथा आभार विश्वास सोनी ने व्यक्त किया।

सेवा, स्वास्थ्य और सहयोग की भावना से आयोजित इस शिविर ने जरूरतमंदों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ जनसेवा के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!