Connect with us

झाबुआ

शिक्षकों की पहल से संवरा माध्यमिक शाला नवागांव का परिसर, बच्चों के बैठने के लिए भेंट की 5 रंग-बिरंगी सीमेंट कुर्सियां

Published

on


नवागांव (झाबुआ)। शासकीय माध्यमिक शाला नवागांव के परिसर को सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में संस्था के शिक्षकों ने सराहनीय पहल की है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं वर्तमान संस्था प्रधान के सहयोग से परिसर में पांच रंग-बिरंगी सीमेंट की कुर्सियां भेंट की गईं। इन कुर्सियों की कुल कीमत 12 हजार 500 रुपये है।
इस पुनीत कार्य में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्रीमती गुलाब चौहान, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रामचन्द्र भूरिया एवं शिक्षक विरेन्द्रसिंह बारोट का विशेष योगदान रहा। वहीं, वर्तमान संस्था प्रधान श्रीमती शारदा निनामा के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ।
शिक्षकों की इस पहल से विद्यालय परिसर में बच्चों के बैठने के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हुई है। रंग-बिरंगी कुर्सियों से शाला परिसर की सुंदरता भी बढ़ी है। शिक्षकों का यह प्रयास विद्यार्थियों के प्रति उनके लगाव, सामाजिक जिम्मेदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
विद्यालय के विकास में शिक्षकों का योगदान प्रेरणादायी
शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी है। ऐसे में विद्यालय परिसर को सुंदर, व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए शिक्षकों द्वारा किया गया यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है। यह पहल अन्य शिक्षकों एवं समाजजनों को भी शासकीय विद्यालयों के विकास में सहयोग देने के लिए प्रेरित करती है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!