Connect with us

झाबुआ

SDM भास्कर गाचले की पहल से खजूरी के खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में हुआ सीसी निर्माण कार्य

Published

on

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा; मौके पर पहुंचकर SDM ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) जनसुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता और जनभावनाओं के सम्मान की मिसाल पेश करते हुए थांदला SDM भास्कर गाचले के विशेष सहयोग से ग्राम खजूरी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के प्रांगण में सीमेंट कांक्रीट (सीसी) निर्माण कार्य कराया गया। मंदिर के पुनरुद्धार कार्य के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।

मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में प्रांगण में सीसी निर्माण की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या से SDM भास्कर गाचले को अवगत कराया था। SDM ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए व्यक्तिगत रुचि दिखाई और उनके विशेष सहयोग से आज निर्माण कार्य कराया गया।

SDM भास्कर गाचले ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस पहल से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और मंदिर परिसर को व्यवस्थित बनाने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी एवं उपस्थित ग्रामीणों ने SDM भास्कर गाचले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग पूरी होने से ग्रामवासियों में प्रसन्नता है।

ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देकर उसे धरातल पर साकार करने की यह पहल प्रशासन की जनहितैषी कार्यशैली और जनसहयोग की भावना को दर्शाती है। SDM भास्कर गाचले के विशेष सहयोग से पूरी हुई इस मांग पर ग्रामवासियों ने साधुवाद देते हुए उनका आभार माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!