Connect with us

झाबुआ

अणु पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र, एसडीएम श्री भास्कर गाचले ने किया मार्गदर्शन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) अणु पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थांदला एसडीएम श्री भास्कर गाचले ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण एवं आत्मचिंतन का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत है उसे पहचानकर निरंतर प्रयास करने की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से व्यक्तिगत प्रश्न पूछे और उनके सवालों के सहजता से उत्तर भी दिए।

विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण

इस अवसर पर एसडीएम श्री गाचले ने सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत झाबुआ में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के दोनों मॉडलों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन हीना उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!