Connect with us

झाबुआ

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

Published

on

वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम में एसडीएम की संवेदनशील पहल, बच्चियों के साथ आत्मीय संवाद कर दिया सम्मान और अपनत्व का संदेश

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों की भावना को साकार करते हुए एसडीएम थांदला श्री भास्कर गाचले ने आज वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम अंग्रेजी माध्यम, थांदला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत बच्चियों के साथ बैठकर आत्मीय चर्चा की और उनके बीच समय बिताकर उन्हें सम्मान, स्नेह एवं अपनत्व का अनुभव कराया।

इस अवसर पर एसडीएम श्री भास्कर गाचले ने आश्रम की सभी 50 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने बच्चियों को तिलक लगाकर, चुनरी एवं माला पहनाकर तथा आरती उतारकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। एसडीएम की इस आत्मीय पहल ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इसके पश्चात उन्होंने सभी बच्चियों के साथ बैठकर तिथि भोज में सहभागिता की और उनके साथ सहभोज किया।

एसडीएम श्री गाचले ने बच्चियों के साथ सहज भाव से संवाद कर उनके अनुभवों और आश्रम की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। प्रशासनिक दायित्वों के साथ सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि बालिकाओं का सम्मान, उनका प्रोत्साहन और उनके साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कन्या शाला के प्राचार्य श्री स्वरूप श्रीवास्तव, आश्रम अधीक्षिका, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री नितिन डामोर सहित आश्रम के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आश्रम के स्टाफ एवं बच्चियों ने एसडीएम श्री भास्कर गाचले की इस पहल की सराहना की।

एसडीएम की इस पहल ने सेवा और संवेदनशील प्रशासन की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। बच्चियों का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लेना और उनके साथ बैठकर भोजन करना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बालिकाओं के प्रति सम्मान, स्नेह और सामाजिक समरसता का भावपूर्ण संदेश बना। इस पहल से आश्रम की बच्चियों में आत्मीयता और सम्मान की भावना को प्रोत्साहन मिला।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ45 minutes ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ51 minutes ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!