Connect with us

झाबुआ

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

Published

on


झाबुआ। शहर के कॉलेज रोड स्थित श्री खोड़ियाल माता मंदिर इन दिनों आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लगभग 85 वर्षों से स्थापित माताजी की पिंडियों एवं भेरूजी की प्रतिमा के साथ अब मंदिर अपने भव्य एवं नवीन स्वरूप में तैयार है। श्रद्धालुओं को अब मां खोड़ियाल की प्रतिमा स्थापना और नवनिर्मित मंदिर के शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव का इंतजार है ।

कॉलेज रोड स्थित श्री खोड़ियाल माता मंदिर में 22 से 24 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है । महोत्सव के प्रथम दिन 22 नवंबर, रविवार को सुबह 10 बजे श्री कालिका माता मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 23 नवंबर, सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक श्री खोड़ियाल माता मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे । महोत्सव के अंतिम दिन 24 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा । तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का स्थल कॉलेज रोड स्थित श्री खोड़ियाल माता मंदिर रहेगा तथा खोडियाल माता सेवा समिति झाबुआ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!