Connect with us

झाबुआ

जैन सोशल ग्रुप मैत्री का शपथ विधि एवं मोमेंटो अनावरण कार्यक्रम आयोजित….

Published

on

झाबुआ- जैन सोशल ग्रुप मैत्री झाबुआ सत्र 2021 -23 , ग्रुप नंबर 247 के नवीन अध्यक्ष पंकज कोठारी, सचिव समकित भंडारी व उनकी टीम का शपथ विधि समारोह , मोमेंटो अनावरण कार्यक्रम , नव दंपति स्वागत कार्यक्रम , स्थानीय शहनाई गार्डन में बुधवार शाम को आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम बुधवार शाम को 7:30 बजे स्थानीय गार्डन में प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सपन जी नाहटा चेयरमैन इंदौर अहिल्या रीजन 21-23 , निलेश जी वैद्य सेक्रेटरी इंदौर अहिल्या रीजन, दिव्यादित्य कोठारी, जॉइंट सेक्रेटरी इंदौर अहिल्या रीजन , जय भंडारी सह सचिव ,इंदौर अहिल्या रीजन थे । अतिथि के तौर पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक मनोज बाबेल, जे .एस.जी मैन अध्यक्ष सुनीता भारत बाबेल , प्रेस क्लब जिलाअध्यक्ष मनोज किरण मेहता, अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद आशा प्रदीप कटारिया , फाउंडर प्रेसिडेंट इनरव्हील क्लब प्रकाश ज्योति रांका उपस्थित थे। सर्वप्रथम जेएसजी मैत्री के कार्यकारिणी सदस्यों ने मैत्री सदस्यों और अतिथियों का स्वागत मुख्य द्वार पर भारतीय संस्कृति अनुसार चंदन का तिलक और माला पहनाकर अभिनंदन किया । इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा राजस्थानी थीम पर मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता अंतर्गत अवलोकन किया गया । कार्यक्रम में विशेष तौर पर मुंबई की सुप्रसिद्ध मधुर गायिका प्राची जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रही । कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ की गई । इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । मैत्री सदस्यों द्वारा राजस्थानी गीत पर नृत्य कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । सभी मुख्य अतिथियों और अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया गया और मैत्री सदस्यों द्वारा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया । मधुर गायिका प्राची जैन द्वारा ….घूमर घूमर… गीत ….. ने अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम में समा बांध दिया ।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में शपथ प्रदाता सपन जी नाहटा द्वारा मैत्री नवीन अध्यक्ष पंकज कोठारी, सचिव समकित भंडारी व कार्यकारिणी सदस्यों को जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के संविधान में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की तथा जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई । सपन नाहटा द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि जैन सोशल ग्रुप मैत्री के माध्यम से किस तरह हम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद कर सकते हैं व ग्रुप से संबंधित कार्य करने का मार्गदर्शन दिया । साथ ही जैन सोशल ग्रुप में से को अपने परिवार की तरह मानकर कार्य करने की सलाह संपूर्ण कार्य समिति को दी । कार्यक्रम को शिव गीता जी कोठारी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन कर रही सदस्य नेहा संघवी ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष पंकज कोठारी के दारा जीवदया गौशाला का 2 माह का प्रकल्प चलाया गया , जिसमें मैत्री के सभी सदस्यों ने ग्रुप बनाकर इस प्रकल्प में अपना सहयोग प्रदान किया । इसके अलावा धार्मिक प्रतियोगिता में चौबीसी गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई तथा अक्षय तृतीया पर पारणा महोत्सव प्रतियोगिता भी कराई गई । जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक मनोज बाबेल नेवी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमें सभी जैन संप्रदाय को एक होकर कार्य करना चाहिए व जैन एकता पर विशेष ध्यान देने पर बातें कहीं । जैन सोशल ग्रुप मैत्री में 13 नव दंपति सदस्यों के सम्मिलित होने पर नवीन अध्यक्ष पंकज कोठारी ,रानी कोठारी ने बेच लगाकर सभी का अभिवादन किया । इसके अलावा मुख्य अतिथि, अतिथि द्वारा जैन सोशल ग्रुप मैत्री के मोमेंटो का अनावरण किया गया । मैत्री के पूर्व अध्यक्ष जय भंडारी ने अपने अनुभव कार्यक्रम के दौरान साझा किए व नवीन अध्यक्ष पंकज कोठारी को बेच लगाकर शुभकामनाएं दी ।इसी के साथ कार्यक्रम के दौरान फादर्स डे कंपटीशन प्रतियोगिता भी हुई , जिसमें प्रथम रितेश कोठारी दित्तीय सुशील संघवी और तृतीय सोमिल जैन को गिफ्ट दिए गए । कार्यक्रम के दौरान बेस्ट कपल ड्रेस अप कंपटीशन में प्रथम निकिता मंयक रूनवाल, द्वितीय अविका प्रतीक मुथा , स्वाति वैभव सुराणा को पुरस्कृत किया गया । बेस्ट मैन ड्रेस अप में निखिल सेठिया , विशाल कोठारी ,राहुल भंडारी और बेस्ट फीमेल ड्रेस अप में नमिता प्रधान , मेघा मुथा, शैलु बाबेल को भी पुरस्कृत किया गया । इसके अलावा मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता में सुहानी जैन, निकिता जैन ,कविता कटकानी, विधि सेठिया , स्नेहा जैन को भी पुरस्कृत किया गया । पिछले कार्यकाल के दौरान ऑनलाइन गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें 17 वर्ष आयु वर्ग में ऐंजल गादीया प्रथम रही थी उन्हें भी कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा संघवी, स्वीटी कांकरिया ,सपना संघवी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में जेएसजी मैत्री के सचिव समकित भंडारी द्वारा सभी मैत्री सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!