Connect with us

झाबुआ

शहीद भगवानलाल को श्रद्धांजलि देते हुए भाव विभोर हुआ तारखेड़ी…!

Published

on

वीरमाता के पाद प्रक्षालन कर किया शहीद भगवानलाल को याद…!

नम आंखों से दी शहीद भगवानलाल को श्रद्धांजलि.!

23 की उम्र में देश के लिए मर मिटे शहीद भगवानलाल मिंडकिया..!

तारखेड़ी। ऐ मेरे देश की मिट्टी, तेरे लिए खुद को मिट्टी में मिला जाऊ,
अब तू ही बता इससे ज्यादा तेरे खातिर और क्या कर जाऊ..!!

इन्हीं ध्येय पंक्तियों को आत्मसात किया झाबुआ के अमर शहीद भगवान लाल मिंडकिया ने जिन्होंने महज़ 23 वर्ष की अल्प आयु में राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 23 जुलाई ये वो तारीख़ थी जब आदिवासी अंचल के इस रणबांकुरे ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। आज शहीद भगवानलाल के बलिदान दिवस के मौके पर शहीद समरसता मिशन की प्रेरणा से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजय चौहान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद की वीरमाता के गंगाजल के पाद प्रक्षालन कर राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अत्यंत भावुक क्षण को देख कर कोई भाव विभोर था, देशभक्ति के इस कार्यक्रम में हर कोई तारखेड़ी के लाल को याद कर गौरवान्वित महसूस कर रहा था। आपकों बता दे शहीद समरसता मिशन द्वारा देशभर में शहिदों के सम्मान एवं उनके परिवारों की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए अभियान चलाए जा रहे है, इसी मिशन की प्रेरणा की झलक तारखेड़ी में भी नज़र आई।

इस मौके पर सिंगश्वर धाम के महंत श्री रामेश्वरगिरी ने शहादत को नमन करते हुए कहा कि संत और सैनिक इस राष्ट्र की संस्कृति की नींव में निहित है, जब तक राष्ट्र पर जीने और मर मिटने वाले लोग है तब तक यह महामृत्युंजय संस्कृति पूरे विश्व का मार्गदर्शन करती रहेगी। वहीं शहीद समरसता मिशन के सक्रिय सदस्य समाजसेवी जितेंद्र जैन ने भी शहीद मिंडकिया के पराक्रमी जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर महेंद्र राठौर झकनावदा, भुरुलाल पाटीदार गोलासा, कुलदीप लवनसी, ईश्वर मिडकिया, शांतिलाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, संजय डाबी, प्रदीप राजपुरोहित, मुकेश अजनार पूर्व भीलसेवा संघ अध्यक्ष, चेतन सोलंकी के साथ-साथ अन्य समाजसेवी देशभक्त मौजूद रहें।

गौरतलब है कि शहीद भगवान मिंडकिया त्रिपुरा की सातवीं बटालियन (पैरामिलिट्री फ़ोर्स)में बतौर राइफलमेन तैनात थे। आज ही के दिन 23 जुलाई 2004 को उनकी शहादत हुईं थी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!