Connect with us

RATLAM

रतलाम शहर में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर अधोसंरचनात्मक एवं सौन्दर्यीकरण के प्रयासों से मिलेगा नया स्वरूप

Published

on

रतलाम 01 अगस्त 2021/ कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम शहर में विकास कार्यों के माध्यम से शहर की सूरत संवारने का कार्य प्रगति पर है। अधोसंरचनात्मक एवं धरोहर संरक्षण के साथ विभिन्न निर्माण कार्य भी शहर में प्रगति पर है।

शहर के अमृत सागर तालाब का राष्ट्रीय तालाब संरक्षण योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार कार्य 21 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस योजना के लिए कंसलटेंट नियुक्ति हेतु निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। झील में जमी गाद निकालने के लिए 3.47 करोड़ की निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है। जलकुंभी निकालने के लिए बीड हारवेस्टर मशीन क्रय संचालन एवं साधारण (10 वर्ष) हेतु 2.7 करोड़ की निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। मध्य प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण भोपाल द्वारा इस योजना के लिए 4 करोड रुपए की राशि स्वीकृत होकर नगर निगम को प्राप्त हो गई है।

 कैपिटल एक्सपेंडिचर के अंतर्गत राज्यों की विशेष सहायता अनुदान योजना में 34.61 करोड की लागत से शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं । रोड मैप 2021-25 में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों में से 9 नगरीय क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस योजना में कुल 26.66 किलोमीटर सड़कों का निर्माण प्रस्तावित तथा पुराने इंटकवेल,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर मोटर पंप , विद्युत उपकरण के नवीनीकरण के कार्य प्रस्तावित हैं।

जीआईएस मैपिंग तथा एमपीएचएस सर्वे कार्य के लिए भी 98 लाख की निविदा प्रक्रियाधीन है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में हनुमान ताल का सौन्दर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। 90 की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए द्वित्तीय निविदा प्रक्रियाधीन है। इससे वेस्ट वियर एवं पाल का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत, वेस्ट वियर पर निर्मित पुल का चौड़ीकरण एवं बांध पालन किया जाएगा ।

सूरजमल जैन नगर में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं विकास मंडल से प्राप्त राशि से अधोसंरचनात्मक विकास कार्य किए जा रहे हैं। 1.514 करोड़ की लागत की योजना मेंनिविदा प्राप्त हो चुकी है और स्वीकृति की प्रचलित है। इस योजना के तहत क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट पेवर ब्लॉक, नाली, सीवर लाइन, सेप्टिक टैंक बग्गी चौकी फेंसिंग जल प्रदाय पाइपलाइन आदि कार्य किए जाना हैं। नगरीय विकास के पंचवर्षीय रोड मैप में उल्लेखित सड़कों का कार्य 123.53 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसमें सिटी रिंग रोड का चौड़ीकरण एवं फोरलेन में परिवर्तन, मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण एवं फोरलेन में परिवर्तन, यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत आंतरिक मार्गों का उन्नयन, पाइपलाइन एवं सीवरेज के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण तथा वर्तमान मार्गों पर पुलिया निर्माण का कार्य किया जाएगा।

जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ठोस अपशिष्ट का प्रसंस्करण 14.97 करोड़ की लागत से किया जाना है। इसकी भी निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया जारी है । प्रतिदिन उत्सर्जित होने वाले 100 एमटी कचरे के निपटान हेतु कार्य योजना पीपीपी मोड पर क्रियान्वित की जाना है। रतलाम में स्टेडियम पवेलियन निर्माण कार्य 3.64 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, इसमें मुख्य भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेड का निर्माण कार्य शेष है। इन कार्यों के माध्यम से रतलाम शहर नया स्वरूप प्रदान करने की उपलब्धि हासिल होगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!