Connect with us

झाबुआ

आज से घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकेंगे लर्निंग लायसेंस…

Published

on



झाबुआ, – । कोविड संक्रमण के मद्देनजर सोमवार से जिले में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे आवेदकों को आरटीओ जाने की जरूरत नहीं होगी। जिन लोगों ने लर्निग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन अपॉइंमेंट लिए हैं, उनके रहेंगे। लंबे ट्रायल के बाद लर्निंग लाइसेंस बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया सभी जिलों में शुरू हो रही है। ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले http://sarthi.pariva-han.gov.in की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर लाइसेंस एप्लीकेशन एंड अपॉइंटमेंट सिस्टम का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसमें आधार नंबर डालने के बाद ओटीपी प्राप्त होगा। सॉफ्टवेयर आधार से फोटो सहित सभी जानकारी कलेक्ट कर लेगा। लर्निग टेस्ट भी ऑनलाइन होगा। लोग ऑनलाइन ही लर्निंग लायसेंस का प्रिंट निकलवा सकेंगे।
ई-गर्वेनेश के क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन का परिवहन विभाग देश में सबसे अग्रणी श्रेणी में आ गया है एवं बहुत ही जल्द ही परिवहन विभाग की 16 सेवाएं घर बैठे प्राप्त करने की कार्यवाही का शुभारंभ होने वाला है। परिवहन विभाग एनआईसी के माध्यम से जनसेवा, जन सुविधा प्रदान करने में देश का सबसे पहला प्रदेश होगा। मध्य प्रदेश शासन के माननीय परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा इस अवसर पर अपना उद्बोधन प्रदेश स्तर से दिया।
जिला परिवहन कार्यालय झाबुआ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग मुख्य अतिथि की रूप में उपस्थित थे। आज परिवहन कार्यालय झाबुआ में प्रथम आप फेस लेस ई लर्निंग लाइसेंस सेवा के शुभारंभ पर प्रथम लर्निंग लाइसेंस श्रीमती वंदना डावर को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया एवं आनलाइन लर्निंग लाइसेंस की पुरी प्रक्रिया से रूबरू करवाया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री एल.एन.गर्ग, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह, मीडिया के क्षेत्र से मीडिया के प्रतिनिधि श्री अहद खान, श्री सचिन बैरागी, श्री विरेन्द्र राठौर एवं एनआईसी के टेक्नीकल एक्सपर्ट श्री उमेश कुमावत उपस्थित थे। माननीय अतिथियो द्वारा में वृक्षारोपण भी किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!