Connect with us

RATLAM

4 अगस्त को जिले के 45 केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा

Published

on

रतलाम 03 अगस्त 2021/ रतलाम जिले में रतलाम शहर के आईएमए हॉल राजेंद्र नगर पर को वैक्सीन का केवल दूसरा डोज़ लगाया जाएगा। रतलाम शहर में न्यू कलेक्टरेट केंद्र पर विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए कोविशिल्ड का दूसरा टीका लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर ननावरे ने बताया कि ओझाखाली रंगरेज जमात खाना रतलाम, कम्युनिटी हॉल अलकापुरी रतलाम तथा काश्यप सभागृह सागोद रोड पर कोविशिल्ड का पहले डोज़  का वैक्सीनेशन किया जाएगा। सभी केंद्रों पर ऑनस्पॉट अर्थात सीधे अपना आईडी और मोबाइल के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। सैलाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन  सुंडी, मीडिल स्कूल बंजला, ग्राम पंचायत भवन सालरापाड़ा, ग्राम पंचायत आमलियापाड़ा, ग्राम पंचायत भवन बड़ीखुर्द पर कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

रतलाम  ग्रामीण के ग्राम घटला, नौगांवा जागीर, कलमोडा, हरथली, धौसवास में कोविशिल्ड  का वैक्सीनेशन किया जाएगा। पिपलोदा क्षेत्र के उमेदपुरा, चिकलाना, पंचेवा, काबुलखेड़ी, माताजी बड़ायला कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। जावरा क्षेत्र में अंबेडकर भवन जावरा ताल नाका पेट्रोल पंप जावरा, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल जावरा, नगर पालिका टाउन हॉल जावरा, बालक छात्रावास  बड़ावदा, ग्राम पंचायत मीनाखेड़ा, ग्राम पंचायत ढोढर, ग्राम पंचायत रिंगनोद, ग्राम पंचायत लालियाना, ग्राम पंचायत निम्बोदिया में कोविशिल्ड  का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

बाजना क्षेत्र के ग्राम पंचायत  गढ़ावदिया, ग्राम पंचायत मौलावा, ग्राम पंचायत जाबड़, रतनगढ़ पीठ, छावनी झोडिया, खेरदा,पीपल पाड़ा, छावनी भाभर में कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। आलोट क्षेत्र के अंबेडकर भवन आलोट, शासकीय हाई स्कूल विक्रमगढ़ आलोट, ऑल ग्रेट पब्लिक स्कूल ताल, पीएचसी कानडिया, गोपीनाथ मंदिर कम्युनिटी हॉल ताल, ग्राम पंचायत चपलाखेड़ी और ग्राम पंचायत बामनखेड़ी में कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!