Connect with us

RATLAM

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्यशाला संपन्न

Published

on

रतलाम 04 अगस्त 2021/ राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला रतलाम में ब्लाक खरवाकला के आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजरो को फ्लोरोसिस का एक दिवसीय प्रशिक्षण डॉक्टर एमडी भारती जिला फ्लोरोसिस कंसलटेंट के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया गया,  साथ ही फ्लोरोसिस बीमारी से  बचने के उपाय बताए गए तथा 1 पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल ना करने की समझाईश दी, फ्लोरोसिस के लक्षण बताए। दंतीय फ्लोरोसिस कंकलीय फ्लोरोसिस एवं अकंकालीय फ्लोरोसिस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया एवं दूध, दही, हरी सब्जियों का खाने में इस्तेमाल करने के लिए सलाह दी

डॉ. भारती ने बताया कि  रतलाम जिले में फ्लोराइड से 275 ग्राम तथा फलिए प्रभावित है, इन ग्रामों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से बीमारी के बारे में अवगत कराया। साथ ही जो व्यक्ति फ्लोरोसिस से प्रभावित हुए है उनका सर्वे करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया कि इन मरीजों की  लाइन लिस्टिंग की जाए तथा उपचार के रूप में कैल्शियम और विटामिन सी तथा मल्टीविटामिन की दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं तथा इन ग्रामों के हैंडपंप तथा ट्यूबेलस के पानी की जांच करवाने को समझाए।

पीएचई विभाग की केमिस्ट श्रीमती निहारिका व्यास के द्वारा फील्ड टेस्टिंग टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी की जांच करके प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों को पानी की जांच भी करवाई तथा इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति के द्वारा भी फ्लोरोसिस तथा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के बारे में जांच उपचार एवं बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही एएमओ वसुनिया भी उपस्थित थे। डॉ. भारती ने बताया कि रतलाम जिले के सभी विकासखंड के हेल्थ तथा महिला बाल विकास के सभी मैदानी कर्मचारियों को फ्लोरोसिस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ8 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!