Connect with us

DHAR

जिले की 771 दुकानों पर एक साथ अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा- सांसद श्री दरबार 

Published

on

 
सांसद ने सर्किट हाउस पर की प्रेस वार्ता
 
     धार 6 अगस्त 2021/ मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत निःशुल्क राशन वितरण 7 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पी.जी.कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में सासंद छतरसिंह दरबार ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पर प्रेस वार्ता कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्रीजी की मंशा अनुरूप कोरोना काल में हर नागरीक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमएफएसए के सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 05 कि.ग्रा. प्रति व्यक्ति प्रति माह निःशुल्क खाद्यान्न वितरण मई से नवंबर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। हितग्राहियों को योजना के प्रति जागरूक बनाने हेतु आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्त योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, राजीव यादव भी मौजूद थे।
      इस उत्सव के तहत धार जिले की 771 दुकानों पर एक साथ अन्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से 45000 थैलो का वितरण खाद्यान्न सहित किया जाना है। मई 2021 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 05 कि.ग्रा. प्रति सदस्य के मान से जिले के 353417 परिवारों के 1537657 हितग्राहियों का निःशुल्क राशन का लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा माह अप्रैल मई तथा जून में नियमित राशन का वितरण निःशुल्क किया गया। कोरोना काल में जिले के 5281 परिवारों को स्व घोषण के आधार पर राशन मित्र पोर्टल पर जोडा जाकर राशन प्रदाय किया गया।
     हितग्राहियों को समय पर तथा सुविधापूर्ण स्थिति में राशन प्राप्त हो सके इसके लिए जिले के समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सतत रूप से प्रयासरत है तथा सभी संबंधित विभागों द्वारा छुटे हुए पात्रता रखने वाले परिवारों की पहचान कर योजना का लाभ प्रदान करने के लए जोड़ने की कार्यवाही सतत् रूप से की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार सदैव इसी प्रकार गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए। प्रयासरत रहेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!