Connect with us

RATLAM

9 अगस्‍त को 52  स्‍थानों पर कोविड वैक्‍सीनेशन किया जाएगा

Published

on

रतलाम 08 अगस्त 2021/ रतलाम जिले में कोविड वैक्‍सीनेशन लगातार किया जा रहा है। जिले में अब तक 690852  कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। जिले में 1 लाख 13 हजार 653 लोग कोविड का दूसरा टीका लगवा चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने सभी लोगों को कोविड का दूसरा टीका अनिवार्य रूप से लगवाने का अनुरोध किया है। जिले में सोमवार को रतलाम शहर के न्‍यू कलेक्‍टोरेट केंद्र पर विदेश यात्रा करने वाले एवं शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्‍यों को कोविशील्‍ड का वैक्‍सीनेशन किया जाएगा। आईएमए हॉल राजेन्‍द्र नगर रतलाम पर केवल कोवैक्‍सीन का दूसरा डोज (जिन्‍होने कोवैक्‍सीन का पहला टीका लगवाकर 28  दिन पूर्ण कर लिए हैं) लगाया जाएगा। कम्‍युनिटी हॉल अल्‍कापुरी केंद्र पर केवल कोविशील्‍ड का दूसरा डोज (जिन्‍होने कोविशील्‍ड  का पहला टीका लगवाकर 84  दिन पूर्ण कर लिए हैं ) लगाया जाएगा।

रतलाम शहर के रामकला सभागृह लक्ष्‍मणपुरा, महर्षि दयानंद स्‍कूल इंदिरा नगर, मांगलिक भवन सुभाष नगर, जमातखाना शेरानीपुरा, कम्‍युनिटी हॉल उंकाला रोड, न्‍यू लाईफ स्‍कूल रहमत नगर, ऑनर्स अकादमी दिलीप नगर, मदर चिला मस्जिद हॉल पर निर्वाचन बूथ  के आधार पर कोविशील्‍ड का पहला टीका लगाया जाएगा। रतलाम ग्रामीण के ग्राम उमरथाना, इसरथूनी, भाटी बडोदिया, इटावामाताजी, बिरमावल, भैंसाडावर, बम्‍बोरी, संदला, बंजली, रत्‍तागढखेडा, पीपल खूंटा में कोविशील्‍ड का वैक्‍सीनेशन किया जाएगा।

पिपलोदा क्षेत्र में डाईट कॉलेज पिपलोदा, नवेली, जडवासा, हसनपालिया, रियावन, माउखेडी, मामटखेडा, कंचनखेडी, उपरवाडा, बरखेडी के केंद्रो पर वैक्‍सीनेशन किया जाएगा। जावरा के कोर्ट परिसर जावरा, प्राथमिक विद्यालय उंटखाना, ग्राम पंचायत मातामेल्‍की (कलालिया), ग्राम पंचायत मांडवी, ग्राम पंचायत उखेडिया, ग्राम पंचायत बंडवा, ग्राम पंचायत राजाखेडी, ग्राम पंचायत खोजनखेडा, ग्राम पंचायत नंदावता, ग्राम पंचायत मोर्या पर कोवि‍शील्‍ड का वैक्‍सीनेशन किया जाएगा।

आलोट क्षेत्र में अंबेडकर कम्‍युनिटी हॉल आलोट, नारायणी स्‍कूल आलोट, आलग्रेट पब्लिक स्‍कूल ताल, शासकीय बालक माध्‍यमिक विद्यालय पुलिस थाने के पास ताल, ग्राम पंचायत भूतिया, ग्राम पंचायत सेमलिया, ग्राम पंचायत निपानियालीला, ग्राम पंचायत रिछा, ग्राम पंचायत गुलबालोद, पुलिस थाना  बरखेडाकलां पर कोविशील्‍ड का वैक्‍सीनेशन किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ10 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!