Connect with us

झाबुआ

राणापुर के छात्र जिसने बनाया अनोखा मल्टी बैरल राॅकेट लांचर टैंक कलेक्टर भी अचंभित

Published

on

होनहार बिरवान के होत चिकने पात-

झाबुआ, 10 अगस्त 2021। कहते हैं, प्रतिभा कभी छुपती नहीं है लाख अभाव हो फिर भी उभरकर सामने आती है। मेहनत और लगन आप को सर्वोच्च स्थान पर जरूर लाती है, सही है होनहार बिरवान के होत चिकने पात, होनहार बालक की छवि पहले ही दिख जाती है। प्रतिभा देखकर समझ आ जाता है कि बालक आगे चलकर राणापुर ही नहीं हमारे देश का नाम रोशन करेगा।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष सायः राणापुर यूनिक पब्लिक मिडिल स्कूल के छात्र श्री तनवीर अली पिता श्री महमूद अली द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर टैंक का प्रदर्शन किया गया। इसकी विशेषता यह है कि मोबाइल के कमांड से यह चलता है एवं मोबाइल से गोले दागने की क्षमता है। इसके अतिरिक्त इसमें कैमरे लगे होने के कारण टारगेट को साधने में भी यह सक्षम है। संपूर्ण टैंक ऑटोमेटिक है बालक ने विभिन्न सामग्रियों को एकत्र कर अपने हाथ से बनाया है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने टैंक का प्रदर्शन करते हुए देखा, बालक की प्रतिभा को देखकर अचंभित हुए एवं तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर ओझा को यह प्रोजेक्ट शासन को इंस्पायर अवार्ड हेतु भेजने के निर्देश दिए एवं प्रतिभाशाली बालक श्री तनवीर की मुक्त कंठ से तारीफ की एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है। बालक तनवीर पिता के साथ कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित हुए थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!