Connect with us

अलीराजपुर

प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Published

on

अलीराजपुर, 15 अगस्त 2021 – 75 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। खेल परिसर मैदान अलीराजपुर में ध्वजारोपण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेष के औद्योगिक नीति एवं निवेष प्रोत्साहन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। तत्पष्चात राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेष गान हुआ। सषस्त्र पुलिस बल ने हर्ष फायर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पष्चात प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव द्वारा परेड की सलामी लेकर परेड कमांडरों से परिचय लिया गया। प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे गए। तत्पष्चात परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। तत्पष्चात जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रषस्ति पत्र का वितरण कर सम्मानित किया गया। परेड में एसएफ दल प्रथम एवं जिला महिला पुलिस बल द्वितीय रहा। उन्हें ट्राॅफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। परेड में जिला पुलिस बल, होमगार्ड दल एवं वन विभाग के दल द्वारा भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेते हुए आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री चेतनसिंह बघेल ने किया। तत्ष्चात कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीगण, मैदानी स्तर के कर्मचारीगण, वालेन्टीयर्स, जनपद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, स्वयं सेवी संस्थाओं, विभिन्न समाज के व्यक्यिों आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अलीराजपुर विधायक श्री मुकेष पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन, अलीराजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चैहान, पूर्व विधायक श्री नागरसिंह चैहान, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेष डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण-कर्मचारीगण, नागरिकगण व मीडिया प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!