Connect with us

अलीराजपुर

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित हुई कोरोना के मद्देनजर सामूहिक तथा सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे

Published

on

अलीराजपुर, 15 अगस्त 2021 – जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक का आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री नागरसिंह चैहान, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेष डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला, कांग्रेस कार्यवाह अध्यक्ष श्री ओम राठौर, विधायक अलीराजपुर प्रतिनिधि श्री खुर्षीद अली दीवान, श्री किषोर शाह, श्री रिकेष तंवर, श्री दीपक दीक्षित, श्री रेमसिंह डूडवे, श्री संजय मांझी सहित संकट प्रबंधन समूह के अन्य सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में आगामी दिनों में विभिन्न धर्मों के धार्मिक आयोजन और कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सावधानियों को लेकर चर्चा करते हुए विचार विमर्ष किया गया। बैठक मंे समूह सदस्यों ने सर्वानुमति से निर्णय लिया कि राखी पर्व के मद्देनजर राखी दुकानों की स्थापना सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दूर- दूर स्थापित कराई जाए। त्योहारों के अवसर पर बाजार में चार पहिया वाहनों का आवागमन शहर के मुख्य मार्गो पर सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रखा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना के मद्देनजर गत वर्ष की भाॅंति मोहर्रम, गणेष चतुर्थी पर्व, जनमाष्टमी आदि पर्व के सामूहिक तथा सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रखते हुए उक्त पर्व घर पर ही रहकर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना के मद्देनजर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले त्योहारों पर बडे पांडाल प्रतिबंधित रहेगे एवं आने वाले समस्त पर्वो पर चल समारोह, जुलुस, विर्सजन के आयोजन प्रतिबंधित रखे जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुहर्रम के ताजियों एवं गणेष चतुर्थी पर्व के दौरान स्थापित प्रतिमाओं के विर्सजन हेतु घर-घर से प्रतिमाएं संग्रहण कर विसर्जित की जाए। उक्त कार्य नगर पालिका द्वारा गत वर्ष की भांति किया जाए। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!