Connect with us

झाबुआ

बाल गोपालों के करे चरण स्पर्श,SDM गर्ग ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

Published

on

दिनांक 30 अगस्त 2021 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के सुलक्षण अवसर पर झाबुआ शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायमान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कोरोना कॉल के चलते सभी त्योहारों में न्यूनतम जन उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए सुरूप एवं गरिमामय कार्यक्रम शहर के मध्य स्थित राजवाड़ा चौक पर संपन्न किए गए।

‘बालकृष्ण वेश’ प्रतियोगिता में 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों को बालकृष्ण माखन चोर के रूप में नगर की अनेक महिलाओं द्वारा सुसज्जित किया गया, जिन्हें,श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति राजवाड़ा चौक झाबुआ द्वारा समरूपता से मंच पर विराजमान किया गया।


प्रतियोगिता में निर्णायक का दायित्व संकल्प ग्रुप अध्यक्ष भारती सोनी एवं सुनीता आचार्य को सौंपा गया।

समिति अध्यक्ष मनोज अरोड़ा समेत आयोजक नीरज सिंह राठौर एवं पंकज जैन मोगरा द्वारा बताया गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर वासियों में अप्रतिम उत्साह देखने को मिलता है, जिसका सम्मान रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजन समिति द्वारा बालकृष्ण वेशभूषा में बाल गोपालों को अलंकृत कर, सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए जाने की परंपरा निभाई जाती है।इस वर्ष भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों से माताओं द्वारा अपने बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सुशोभित कर प्रतियोगिता में सहर्ष सम्मिलित किया गया। आयोजक समिति की ओर से संचालन कर्ता रविराज सिंह राठौड़ द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम एलएन गर्ग एवं नायब तहसीलदार झाबुआ का स्वागत कर मंचासीन करवाया गया।

एसडीएम गर्ग बने प्रशंसा का केंद्र

एसडीएम एलएन गर्ग द्वार नन्हे बालकृष्ण गोपालों को पुरस्कृत करते वक्त सभी छोटे बच्चों के चरण स्पर्श किए गए,जिसे देख उपस्थित सभी पालकों,आम नागरिकों,आयोजन समिति,निर्णायक एवं मीडिया कर्मियों द्वार एसडीएम गर्ग के इस संस्कार पूरित व्यवहार की प्रभूत प्रशंसा की गई।

प्रतियोगिता में प्रथम आए शिवांश उपाध्याय, द्वितीय काव्य माहेश्वरी, तृतीय हितेषी सोनी समेत सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। संस्कार भारती झाबुआ के अध्यक्ष प्रदीप जैन मोगरा द्वारा समस्त नगरवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी गई एवं बालकृष्ण वेशभूषा में आए बाल गोपालों एवं उनके पालकों का उत्साहवर्धन किया गया।

प्रथम स्थान पर आए शिवांश उपाध्याय

प्रादेशिक जन समाचार झाबुआ

हिमांशु त्रिवेदी

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!