Connect with us

RATLAM

पोषण माह अंतर्गत जिले में अनेक गतिविधियां संचालित

Published

on

रतलाम 09 सितम्बर 2021/ संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार माह सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। उक्त जानकारी शा.आयु.औष.हतनारा श्री अनिल मेहता ने देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत जिले में आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रथम सप्ताह में वृक्षारोपण गतिविधि सम्पादित की गई।

जिले में पदस्थ आयुष अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा औषधालयों, आंगनवाड़ियों में औषधीय पौधों का रोपण किया गया एवं आमजन को पौधरोपण के फायदे बताते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। द्वितीय सप्ताह की गतिविधि “पोषण में योग और आयुष” के अंतर्गत आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के द्वितीय सप्ताह में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में किशोरी बालिकाओं, बच्चों  एवं गर्भवती के पोषण में आयुष पद्धति का महत्व बताया गया। साथ ही गर्भवती द्वारा किये जा सकने वाले योग एवं आहार विहार की जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवनचर्या में योग का महत्त्व भी बताया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज चौहान ने बताया कि पूरे माह इसी तरह की विभिन्न गतिविधियां विभाग द्वारा संचालित की जाती रहेगी। डॉ. चौहान ने आमजन से आयुष विभाग की औषधियों का लाभ लेने की अपील की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!