Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज के परिजनों से जानी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनीं हकीकत

Published

on

अलीराजपुर, 21 अक्टूबर 2021 – कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने टीकाकरण सेन्टर के निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में भर्ती मरीज के परिजनों से चर्चा करते हुए मरीज एवं परिजनों की कुषल क्षेम पूछी तथा अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं की जमीनीं हकीकत जानी। उन्होंने सहयोग गार्डन में भ्रमण के दौरान कसरावद जिला खरगोन निवासी मरीज सुमन बाई की रिष्तेदार श्रीमती बबीता बाई एवं अन्य परिजनों से जिला चिकित्सालय में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने उक्त मरीज के परिजनों से चिकित्सालय सेवाओं, चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की सेवाओं एवं व्यवहार संबंधित जानकारी ली। जिला चिकित्सालय में मिलने वाली सेवाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर मरीज के परिजनों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की बात बताई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रकाष ढोके, सिविल सर्जन डॉ. केसी गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग स्टॉफ एवं सहयोग संस्था अध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!