Connect with us

झाबुआ

जैन सोश्यल ग्रुप ‘मैत्री’ झाबुआ के ‘’गरबा म्यूजिकल नाईट-2021’’ ने बांधा समां, देर शाम 7 से रात 10 बजे जमा गरबों का शानदार रंग, गरबा गीतों पर प्रतिभागियों ने अलग-अलग पेर्टन और स्टाईल में खेले गरबे

Published

on


म्यूजिकल गरबा पार्टी मुंबई ने दी प्रस्तुति, सर्वश्रेष्ठ गरबा खेलने वालों को किया गया पुरस्कृत


झाबुआ। जैन सोश्यल ग्रुप ‘मैत्री’ झाबुआ ने शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में 21 अक्टूबर, गुरूवार देर शाम 7 बजे से स्थानीय शहनाई गार्डन पर शानदार रंगारंग ‘‘गरबा म्यूजिकल नाईट-2021’’ का आयोजन किया। जिसमें सम्मिलित होने वाले प्रत्याभागियो ने गरबा नृत्य कर समां बांध दिया। प्रतिभागियों ने गुजरात, राजस्थानी एवं आधाुनिक परिधानो में संज-संवदकर अजग-अलग पेर्टन और स्टाॅईल में गरबा खेलने का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुंबई की आर्केस्ट्रा पार्टी ने एक से बढ़कर एक गरबा गीतों का संगीतमय प्रस्तुतिकरण किया। उक्त आयोजन सत्त 3 घंटे तक चला। समापन पर निर्णायकों द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ गरबा खेलने वालों को उपहार भी प्रदान किए गए।
जानकारी देते हुए आयोजन के सूत्रधार पंकज कोठारी व समकित भंडारी ने बताया कि प्रारंभ में जेएसजी पदाधिकारियों ने मां जमदम्बे की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप सज्जा कर कार्यक्रम का आगाज किया। स्वागत नृत्य किरण अर्पित चौधरी ने प्रस्तुत किया। प्रवेश द्वार पर सभी आगंतुको का स्वागत विधि निखिल सेठिया, शिवानी रितेश रूनवाल, अनिता रूनवाल एवं दीपिका अंकित पगारिया ने किया। सभी को केसरिया तिलक एवं रक्षा सूत्र संस्था संस्था अध्यक्ष पंकज कोठारी ने बांधा। बाद गरबों का आयोजन आरंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर विशेषकर युवाओं और महिलाओं ने गरबा खेलने का जमकर आनंद लिया। आकर्षक सजे पांडाल और चकाचैंध विद्युत रोशनी के बीच गरबा खेलने का उत्साह सत्त बरकरार रहा और देखने वालों का उत्साह भी चरम पर रहा। कुछ कपल गुजराती थीम पर तैयार होकर आए थे तो कुछ कपल मराठी थीम पर., कन्याएं परंपरागत गरबा ड्रेसस में डांडिया नाइट में भाग लिया । महिलाओं ने अपने हाथो में दीपक लेकर भी नृत्य किया और युवको ने टोली बनाकर गरबा खेलने का मजा लिया। म्यूजिकल डांडिया नाईट के लिए मुंबई से सिंगर श्रीमती प्राची जैन एवं म्यूजिकल आर्केस्ट्रा टीम बुलाई गई । वहीं जयपुर से जयपुर डांडिया क्वीन श्रीमती अंशुजी डागा भी विशेष रूप से मौजूद रही। निर्णायक के रूप में श्रीमती सलोनी जैन, टीना गौतम एवं जयंती जैन उपस्थित थी।


इनका रहा विशेष सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग जेएसजी मैत्री के संस्थापक मनोज बाबेल, वरिष्ठ संजय गांधी, संजय कटकानी, दिनेश रूनवाल, उपाध्यक्ष अक्षय काटरिया एवं निशा भंडारी, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, सुधीर रूनवाल, सुशील संघवी, सुधीर श्रीमाल, संदीप जैन ‘राजरतन’, डा वैभव सुराणा ,पियूष गादिया, महिलाओ में रानी कोठारी, सपना संघवी नेहा संघवी आदि का रहा। अंत में आभार संस्था सचिव समकित भंडारी ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!